फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zeenat Aman: दो शादियों के बाद भी जीनत को नहीं मिला सच्चा प्यार, दोनों पति ने दिए जिंदगीभर के जख्म

Sat, 19 Nov 2022 07:15 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 19 Nov 2022 07:15 AM IST
विज्ञापन
zeenat aman birthday know about actress love life and marrige with sanjay khan and mazhar khan
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

जीनत अमान 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह ज्यादातर फिल्मों में अपने ड्रेसिंग सेंस और बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों में आने से पहले जीनत ने मिस एशिया पैन पैसिफिक का खिताब अपने नाम किया था। जीनत ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रही हैं। शानदार फिल्में देने वाली जीनत ने करियर के पीक पर शादी की थी, लेकिन उनकी दोनों शादियां सफल नहीं रहीं और दोनों से उन्हें जिंदगीभर के जख्म मिले हैं। अभिनेत्री आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए इस खास मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ बातें बताते हैं-

zeenat aman birthday know about actress love life and marrige with sanjay khan and mazhar khan
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

जीनत अमान हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 1970 में आई फिल्म हंगामा के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कहा जाता है कि जीनत ने आते ही हिंदी सिनेमा का पूरा ट्रेंड ही बदल कर रख दिया है। उनका ड्रेसिंग सेंस और बोल्डनेस इंडस्ट्री में खूब चर्चा में रहे थे। दरअसल उस दौर में ज्यादातर अभिनेत्रियां साड़ी और सूट में नजर आती थीं, लेकिन जीनत के बिकिनी और वेस्टर्न अवतार ने इंडस्ट्री की हवा ही बदलकर रख दी थी।

इसे भी पढ़ें- ATAL: अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे पंकज त्रिपाठी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

zeenat aman birthday know about actress love life and marrige with sanjay khan and mazhar khan
संजय खान और जीनत अमान - फोटो : फाइल

इंडस्ट्री में आने के बाद जीनत के अफेयर के खूब चर्चे रहे हैं। जीनत अमान और संजय खान का अफेयर उन दिनों अखबार और मैग्जीन की सुर्खियों में छाया रहता था। संजय न सिर्फ शादीशुदा थे, बल्कि उनके 4 बच्चे भी थे। दोनों ने फिल्म 'अब्दुल्ला' की शूटिंग के दौरान ही एक दूसरे से गुपचुप शादी कर ली थी। जब इसका खुलासा हुआ तो सभी हैरान हो गए थे। लेकिन फिर दोनों के बीच रोज-रोज झगड़े शुरू हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
zeenat aman birthday know about actress love life and marrige with sanjay khan and mazhar khan
जीनत अमान और संजय खान - फोटो : सोशल मीडिया

संजय खान जीनत के साथ खूब मारपीट करते थे। एकबार उन्होंने जीनत की इतनी पिटाई कर दी थी कि अभिनेत्री की एक आंख की रोशनी चली गई थी और जबड़ा भी टूट गया था। हालांकि बाद में ऑपरेशन के जरिए उनकी आंख ठीक हुई। इस बात का खुलासा अभिनेत्री ने अपनी बायोग्राफी द बिग मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ में भी किया है।

विज्ञापन
zeenat aman birthday know about actress love life and marrige with sanjay khan and mazhar khan
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

संजय खान से रिश्ता टूटने के बाद जीनत मजहर खान के संपर्क में आईं। दोनों ने शादी कर ली। मजहर भी जीनत के साथ खूब मारपीट करते थे। वह बात-बात पर उनकी पिटाई करते थे। दूसरी शादी में भी अभिनेत्री को सिर्फ दर्द ही मिला। जीनत मजहर से तलाक लेना चाहती थीं, तभी वह दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। मजहर से जीनत के दो बेटे हैं। मजहर के निधन के बाद जीनत ने अपने पिता का सरनेम अपने नाम के साथ जोड़ लिया और वह जीनत अमान बन गईं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed