आमिर खान की बेटी इरा खान ने पिछले दिनों ब्वॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी के साथ वीडियो शेयर किया था। जिसमें दोनों रोमांटिक मूड में नजर आए और डांस करते हुए दिखे थे लेकिन ऐसा लग रहा है सोशल मीडिया पर लोगों को इरा का इस तरह डांस करना रास नहीं आ रहा है।
ब्वॉयफ्रेंड संग वीडियो शेयर करते ही ट्रोल हुईं आमिर की बेटी, यूजर ने कहा- 'पिता का नाम बदनाम कर रही'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरा के इस वीडियो को देखकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया गया। एक यूजर ने लिखा- 'शर्म के मारे डूब मरो, बाप का नाम बदनाम किया।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'आज कोई लव जेहाद के बारे में बात करेगा?'

एक यूजर ने लिखा कि 'तुम्हारी जैसी लड़कियां इंतजार नहीं कर सकती कि तुम्हारे पेरेंट्स शादी करवा दें। तुम्हें ब्वॉयफ्रेंड चाहिए और फिर तुम ब्रेकअप कर लोगी। अगर शादी कर भी ली तो कुछ साल बाद ही तलाक। इस तरह की चीजें कर तुम अपनी जिंदगी तो बर्बाद कर ही रही हो साथ ही अपने मां-बाप का नाम भी डुबो रही हो।'
वीडियो में इरा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों अपने दोस्तों के साथ हैं जहां ये कपल बाहों में बाहें डाले डांस कर रहा है। इस दौरान इरा खान अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। कैमरे की ओर देखते हुए इरा आखिर में मिशाल को गले लगा लेती हैं।
22 साल की इरा अभी पढ़ाई कर रही हैं। इरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। माना जा रहा है कि वो जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है। इरा के बारे में पिता आमिर खान ने बताया था कि उनका इंट्रेस्ट फिल्म मेकिंग में है। इरा अक्सर अपने पिता आमिर के साथ भी वक्त बिताती दिखती हैं।