फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब चिट्ठी भेजकर ही दे पाएंगे आमिर को ईद की मुबारकबाद, इसलिए क्रिसमस तक बंद कर दिया अपना मोबाइल

Mon, 01 Feb 2021 03:30 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Feb 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Decided To Turn Off His Phone Completely For This Reason
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अभिनेता आमिर खान का फोन नंबर और उनकी ईमेल आईडी मालूम होना मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वालों के लिए इतराने की वजह रही है। आमिर खुद भी एक समय तमाम फिल्म पत्रकारों से सीधे संवाद करते थे और फिल्म ‘मंगल पांडे’ के समय तक तो दिन में दर्जनों एसएमएस खुद भेजा करते थे। लेकिन, अब जमाना व्हाट्सऐप और टेलीग्राम तक आ चुका है और आमिर को लगने लगा है कि मोबाइल फोन उनके काम में बाधा पहुंचा रहा है।
Aamir Khan Decided To Turn Off His Phone Completely For This Reason
aamir khan - फोटो : getty images
मोबाइल फोन ध्यान भंग करने के लिए इन दिनों सबसे बड़ी वजह माना जाता है। लोग हर 10-15 मिनट में नोटीफिकेशन लगातार चेक करते हैं। और, लोगों को लगता है कि मोबाइल फोन बिना भी जिंदगी होती होगी, तो कैसी होती होगी। लेकिन, आमिर खान तो आखिर आमिर खान ठहरे। उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज तक अपना मोबाइल फोन बंद करने का फैसला कर लिया है। 
Aamir Khan Decided To Turn Off His Phone Completely For This Reason
Aamir Khan - फोटो : amar ujala mumbai
आमिर के करीबी बताते हैं कि उन्होंने फोन से दूरी बनाने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्होंने इस बारे में लंबा मंथन किया। आमिर ने महसूस किया कि यह लगातार उनके काम में अड़चन पैदा कर रहा है। वैसे भी आमिर खान अपने किरदार में पूरी तरह से ढल जाने के लिए जाने जाते हैं और 'लाल सिंह चड्ढा' बनने के लिए भी उन्होंने अपने शरीर को कई दशकों के बदलाव के हिसाब से ढाला है। इसके पहले वह फिल्म ‘गजनी’ के लिए सिक्स पैक एब्स बना चुके हैं, ‘दंगल’ के लिए अपना वजन खतरनाक हद तक बढ़ा तुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Decided To Turn Off His Phone Completely For This Reason
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अपनी फिल्मों की परंपरा को जारी रखते हुए आमिर खान यह फिल्म भी क्रिसमस पर ही रिलीज करना चाहते हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा' में आमिर और करीना कपूर खान भी फिर से एक साथ नजर आएंगे, इन दोनों पिछली बार फिल्म '3 इडियट्स' में साथ काम किया था। आमिर खान की क्रिसमस रिलीज हुई फिल्में रही हैं, 'पीके', 'दंगल', 'धूम 3', 'पीके', 'तारे जमीन पर' और 'गजनी'।
विज्ञापन
Aamir Khan Decided To Turn Off His Phone Completely For This Reason
aamir khan
आमिर खान की ये फिल्म मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी वॉयकॉम 18 के साथ मिलकर बन रही है। वॉयकॉम 18 की कोई बड़ी फिल्म अरसे से रिलीज नहीं हुई। कोरोना काल में इसके सीईओ सुधांशु वत्स के कंपनी छोड़ने के बाद किसी दूसरी बड़ी फिल्म की बात वॉयकॉम 18 से अभी सामने नहीं आई हैं। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि कंपनी एक दूसरे खान सितारे के साथ एक मेगा बजट की बातचीत में लगी हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed