फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान बर्थडे पर मसूद अजहर के चीनी वीटो पर बोलने से काट गए कन्नी, कहीं वजह ये तो नहीं

Thu, 14 Mar 2019 08:05 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 14 Mar 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
aamir khan did not response on masood ajhar on his 54 birthday
Aamir Khan Kiran Rao - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का आज 54वां जन्मदिन है। इस मौके पर आमिर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इस दौरान उनसे करियर से जुड़े कई सवाल पत्रकारों ने पूछे। वहीं, आमिर ने भी अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। ऐसे में जब पत्रकारों ने आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद सरगना मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र में पाबंदी लगाने पर लाए गए बिल को चीन द्वारा वीटो करने पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो इस पर वह कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। 

aamir khan did not response on masood ajhar on his 54 birthday
aamir khan birthday celebration - फोटो : instagram

आमिर खान ने बड़ी चतुराई से इस सवाल पर कोई भी जवाब देने से पैर पीछे खींच लिए, लेकिन अभिनेता ने इतना जरूर कहा कि आप मेरे जन्मदिन पर आतंकवाद की बात कर रहे है? इसके बाद उन पर इसी से जुड़ा एक और सवाल दागा गया। बता दें कि आमिर खान की फिल्में चीन में छप्पर फाड़ कमाई करती हैं। इस कारण बॉलीवुड अभिनेताओं में से आमिर चीन में पॉपुलैरिटी में सबसे आगे हैं। 

aamir khan did not response on masood ajhar on his 54 birthday
aamir khan

आमिर खान की फिल्म पीके, दंगल, और सीक्रेट सुपरस्टार ने चीन में जबरदस्त कमाई की थी। अभिनेता की एक बात गौर करने वाली थी कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेेस में पत्रकारों से खूब बात की। इस दौरान आमिर ने अपनी अपकमिंग फिल्म का नाम भी बताया। इस फिल्म में आमिर एक बार फिर अपने शरीर से खिलवाड़ करते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan did not response on masood ajhar on his 54 birthday
aamir khan birthday celebration - फोटो : amar ujala

उन्होंने बताया कि वह फिल्म के लिए 6 महीने में 20 किलो वजन कम करेंगे और उनका किरदार एक सिख का होगा। वहीं, अभिनेता ने आम चुनाव 2019 पर अपील करते हुए अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि सबको अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन
aamir khan did not response on masood ajhar on his 54 birthday
aamir khan birthday celebration - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश की नामी हस्तियों को टैग करते हुए वोट की अपील की थी। साथ ही लोगों को जागरूक करने की भी बात कही थी। उन्होंने आमिर संग सलमान खान को  फिल्म 'अंदाज अपना अपना' स्टाइल में ट्वीट किया थाl

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed