बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। यहां तक कि कई स्टार्स सोशल मीडिया पर वर्कआउट के वीडियो और तस्वीरें भी पोस्ट करते रहते हैं। तो चलिए आज हम आपको 5 ट्रेनर्स और उनकी फीस के बारे में बताते हैं। यह वह ट्रेनर्स हैं जो बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को ट्रेंड करते हैं।
सलमान से लेकर टाइगर श्रॉफ की बॉडी के पीछे इन ट्रेनर्स का है हाथ, चार्ज करते हैं लाखों रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्यजीत चौरसिया
साल 2008 में रिलीज आमिर खान की फिल्म 'गजनी' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में न केवल दर्शकों को आमिर और असिन की लव स्टोरी पसंद आई थी बल्कि आमिर खान की बॉडी भी काफी चर्चा में रही। इस फिल्म के लिए आमिर खान ने सत्यजीत चौरसिया नाम के ट्रेनर ने ट्रेंड किया था। जीक्यू बेवसाइट के मुताबिक सत्यजीत चौरसिया एक सेशन के करीब 10 हजार रूपए से 1 लाख तक चार्ज करते हैं।
विनोद चन्ना
बॉलीवुड में सेलिब्रिटीज के लिए जिम उनका दूसरा घर कहा जाता है। जिम में जाना उनके रोजाना के रुटीन में शामिल हैं। विनोद चन्ना बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के काफी नामी ट्रेनर हैं। जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, शिल्पा शेट्टी और आयुष्मान खुराना से लेकर कई सेलिब्रिटीज के ट्रेनर है। जीक्यू वेबसाइट के मुताबिक विनोद चन्ना 12 सेशन के करीब डेढ़ लाख रुपए चार्ज करते हैं।
समीर जौरा
'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर की बॉडी का हर कोई दीवाना हो गया था। फरहान ने अपनी यह बॉडी कड़ी मेहनत के बाद बनाई थी। फरहान को ट्रेंड समीर ने किया था। जानकारी के मुताबिक समीर 3 से 4 लाख रुपए एक महीने के चार्ज करते हैं।
मनीष अदविलकर
टाइगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन और सलमान खान को भी मनीष ट्रेंड कर चुके हैं। 'सुल्तान' फिल्म के सलमान खान को मनीष ने ही ट्रेन किया था। जीक्यू की रिपोर्ट के मुताबिक होम सेशन के करीब 4 हजार रुपए चार्ज करते हैं तो वहीं एक महीने के जिम में ट्रेनिंग देने के करीब 35 हजार रुपए चार्ज करते हैं।