आमिर खान की हाल ही में एक फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हुई। फिल्म काफी हटकर और अलग है। इसकी स्क्रीनिंग पर कई फिल्मी सितारे शामिल हुए और आमिर खान की एक्टिंग, फिल्म की कहानी देखकर भावुक हुए। मगर पहले दिन इस फिल्म ने महज 10.7 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। ऐसे में उम्मीद लगाई गई कि वीकएंड पर इस फिल्म की कमाई में उछाल नजर आएगा। वीकएंड पर आकर ‘सितारे जमीन पर’ ने अच्छा कलेक्शन किया है। जानिए, रविवार को इसकी कितनी कमाई हुई।
Sitaare Zameen Par Day 3: रविवार का दिन आमिर खान के लिए लाया खुशखबरी, ‘सितारे जमीन पर’ की कमाई में उछाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 22 Jun 2025 09:00 PM IST
सार
Movie Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को सिनेमाघरों में महज तीन दिन हुए हैं। आज रविवार का दिन फिल्म के लिए शानदार साबित हुआ। आमिर खान की फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन