फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए आमिर ने तोड़ी परंपरा, हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार होगा ये काम

Mon, 20 Aug 2018 04:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan film Thugs Of Hindostan is being edited on big screen
thugs of hindostan
'दंगल' के बाद आमिर खान की अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोरों पर है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी हैं। फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होगी।  इस फिल्म को लेकर अब तक जितनी भी तस्वीरें और जानकारी सेट से समाने आई है, उन्हें देखकर तो यही कहा जा सकता है कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होने जा रही है। 
Aamir Khan film Thugs Of Hindostan is being edited on big screen
thugs of hindostan
इस फिल्म को लेकर ये अच्छी खबर सामने आ रही है। डीएनए की खबर की मानें तो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की एडिटिंग प्रिव्यू थिएटर में हो रही है जो अपनी तरह का पहला मामला है। इससे पहले किसी भी फिल्म की एडिटिंग थिएटर में नहीं हुई है। फिल्म का एडिट बिग स्क्रीन पर ही लॉक किया जा रहा है, न कि छोटे मॉनीटर्स पर जैसा कि सामान्य तौर पर होता है।
Aamir Khan film Thugs Of Hindostan is being edited on big screen
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
रिपोर्ट की मानें तो ‘आमिर खान, आदित्य चोपड़ा और डायरेक्टर विक्टर (विजय कृष्ण आचार्य) इंडियन ऑडियंस को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देना चाहते हैं, ताकि ये वास्तव में ऑडियंस के लिए बड़ी स्क्रीन पर अच्छा अनुभव साबित हो और वैसे भी आमिर खान को हर काम परफेक्ट तरीके से करना पसंद है तभी तो बॉलीवुड में उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan film Thugs Of Hindostan is being edited on big screen
thugs of hindostan
आपको बता दें कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर ठगों की परम्परा को निर्वाह करने वाली पीढ़ी के अगुवा बने हैं और अमिताभ बच्चन भी एक सीनियर समुद्री लुटेरे हैं। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर, कटरीना और विजय कृष्ण आचार्य एक बार फिर से काम करेंगे। आचार्य इस फिल्म के निर्देशक हैं। इन तीनों ने पहले 'धूम 3' में एक साथ काम किया था। खबर है कि आमिर फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ की रिलीज के बाद ओशो बायोपिक की घोषणा कर सकते हैं। फिल्म में आलिया भट्ट को कास्ट को कास्ट किए जाने की चर्चा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed