{"_id":"5b7a9ba542c79246353bad13","slug":"after-takht-janhvi-kapoot-got-her-third-film-dostana-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेब्यू फिल्म हिट होते ही खुली जाह्नवी की किस्मत, 'तख्त' के बाद इस बिग बजट मूवी की बनेंगी हीरोइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डेब्यू फिल्म हिट होते ही खुली जाह्नवी की किस्मत, 'तख्त' के बाद इस बिग बजट मूवी की बनेंगी हीरोइन
Mon, 20 Aug 2018 04:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Aug 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जाह्नवी कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' रिलीज हुई थी । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की । फिल्म रिलीज हुए कुछ समय ही बीता था कि करण जौहर ने फिल्म 'तख्त' का ऐलान कर दिया। इस फिल्म की कास्ट में जाह्नवी कपूर को भी लिया गया है ।
2 of 5
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी के हाथ में दूसरी फिल्म है । अब खबर है कि जाह्नवी को तीसरी फिल्म भी मिल गई है । करण जौहर लंबे समय से 'दोस्ताना' का सीक्वल बनाने के लिए प्लान कर रहे हैं । अब फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो गई है । साथ ही करण जौहर ने फिल्म की कास्ट को भी फाइनल कर लिया है ।
3 of 5
करण जौहर
करण ने इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट किया है । बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर अब तीसरे लीड रोल की तलाश में हैं । पहली फिल्म की तरह 'दोस्ताना' के सीक्वल को भी तरुण मनसुखानी डायरेक्ट करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
siddharth malhotra
फिल्म की स्टोरी में सिर्फ कास्ट को बदला गया है । लेकिन अभी ये नहीं कहा जा सकता कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी । बता दें कि 'दोस्ताना' में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था । यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी ।
विज्ञापन
5 of 5
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी की डेब्यू फिल्म की सक्सेस के बाद अब उनके हाथ में दो फिल्में हैं। करण जौहर, जाह्नवी को स्टार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। जाह्नवी के पास जो भी फिल्में हैं, वो सब करण जौहर की हैं । करण के अलावा अभी तक किसी भी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने उन्हें अप्रोच नहीं किया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।