{"_id":"5bd40e12bdec2269871ee38c","slug":"aamir-khan-film-thugs-of-hindostan-release-with-5000-screens-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5000 स्क्रीन्स में रिलीज होगी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए चल रही खास तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
5000 स्क्रीन्स में रिलीज होगी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए चल रही खास तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
thugs of hindostan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया लेकिन ट्रेलर आमिर की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और फैंस ने इसे ट्रोल कर दिया। हालांकि बाद में गलती से सबक लेते हुए आमिर ने फिल्म के वीएफएक्स पर दोबारा काम करने की सलाह दी।
thugs of hindostan
इतना ही नहीं यशराज बैनर इस फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहा है। फिल्म की एडिटिंग थिएटर में हुई है। फिल्म का एडिट बिग स्क्रीन पर ही लॉक किया जा रहा है, न कि छोटे मॉनीटर्स पर जैसा कि सामान्य तौर पर होता है। इसके अलावा फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। इससे पहले बाहुबली 2 को लगभग 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।
thugs of hindostan
खबर है कि भारत में ही ये फिल्म 5000 स्क्रीन्स के साथ रिलीज होगी। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को यशराज बैनर 5000 स्क्रीन्स के साथ रिलीज करेगा, जिसमें से 4500-4600 स्क्रीन्स इसे केवल हिन्दी भाषी क्षेत्रों में दी जाएंगी और बाकी की बची हुई स्क्रीन्स तमिल और तेलुगु भाषा के क्षेत्रों में इसे मिलेंगी।
Xclusiv info on #ThugsOfHindostan...
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 26, 2018
Run time: 2 hours, 44 minutes, 30 seconds.
Screen count: YRF will go really wide this time... As of now, #TOH will release in 5000+ screens *in India* alone... 4500-4600 screens in #Hindi... Balance screens in #Tamil and #Telugu... #TOH pic.twitter.com/KCFRzPb0Kt
विज्ञापन
विज्ञापन
thugs of hindostan
फिल्म को यशराज बैनर 3डी और आईमैक्स में भी रिलीज करेगा। यशराज बैनर की यह फिल्म भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है। अपने लोकेशन और वीएफएक्स की वजह से फिल्म का बजट 210 करोड़ का बन चुका है। अब 210 करोड़ के भारी बजट से तैयार हुई फिल्म की कमाई कितनी होती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
Thugs Of Hindostan
अब आमिर खान की फिल्म पर इतना करना तो बनता ही है। बता दें कि फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है। इसमें आमिर और कटरीना दूसरी बार साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों को 'धूम 3' में देखा गया था। इसके अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगे।