फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर नहीं है करवा चौथ पर पत्नी को देने के लिए कोई महंगा गिफ्ट, तो इन 5 गानों से करें प्यार का इजहार

Sat, 27 Oct 2018 11:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth 2018 best 5 song to impress wife
karwa chauth

करवा चौथ हर सुहागन महिला के लिए बहुत ही खास दिन होता है। इस दिन वह अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना करती हैं। एक तरह से शादीशुदा महिलाओं के लिए यह दिन दिवाली और होली से कम नहीं होता है। ऐसे में बॉलीवुड में कई फिल्मों में करवा चौथ को लेकर गााने बनते रहे हैं। तो इस अवसर पर बॉलीवुड में करवा चौथ पर बने ये 5 गाने बिल्कुल भी सुनना ना भूले...

साल 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम आज भी करवा चौथ के मौके पर याद की जाती है। फिल्म का सबसे पॉपुलर गाना 'चांद छुपा बादल में' हर करवा चौथ पर गुनगुनाया जाता है। गाने में सलमान और एश्वर्या रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

करवा चौथ सॉन्ग में 'तुम आए तो आया मुझे याद गली में आज चांद निकला' को शादीशुदा क्या कुंवारे लोग आज भी नहीं भूलते हैं। फिल्म जख्म का यह गाना शादीशुदा जिंदगी में एक नई जान फूंकता है। गाने में पूजा भट्ट और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कड़ी में साल 1995 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का एक गीत 'घर आजा परदेसी तेरा देश बुलाए रे' आज भी सुपरहिट है। फिल्म में शाहरुख और काजोल ने अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया है।

विज्ञापन

शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर की फैमिली ड्रामा फिल्म कभी खुशी कभी गम को तो लोग कभी भूल ही नहीं सकते। बता दें कि फिल्म में भी एक करवा चौथ सॉन्ग बोले चूड़िया बोले कंगना बहुत ही हिट है। गाने में अमिताभ बच्चन अपनी धर्मपत्नी जया बच्चन के साथ शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर भी नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed