फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' देख रो पड़े दर्शक, बोले- '3 घंटे किसी टॉर्चर से कम नहीं थे'

Fri, 09 Nov 2018 12:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Nov 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Film Thugs Of Hindostan user reactions and memes
thugs of hindostan

आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को नेगेटिव रिपॉन्स मिलने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। अब लगता है आमिर की फिल्म का हाल भी रेस 3 की तरह होने वाला है जिसे दर्शकों ने खूब ट्रोल किया था लेकिन फिल्म देखने के बाद... बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की फिल्म का ये हाल तब है जब फिल्म पर बहुत काम किया गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म देखकर आए लोग जमकर इसका मजाक उड़ा रहे हैं।

Aamir Khan Film Thugs Of Hindostan user reactions and memes
thugs of hindostan
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- फिल्म का पहला हिस्सा बहुत बेकार है। बेकार डायलॉग्स, जबरदस्ती के जोक्स, फिल्म पर कुछ काम नहीं किया गया है...मुझे नहीं लगता फिल्म का दूसरा हिस्सा अच्छा होगा। एक यूजर ने तो आमिर की इस बिग बजट की फिल्म को सिर दर्द करार दे दिया।


 
Aamir Khan Film Thugs Of Hindostan user reactions and memes
Thugs Of Hindostan
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- फिल्म की कहानी बहुत बोरिंग है। इतना ही नहीं कन्फ्यूजिंग और इरिटेटिंग भी है। कुल मिलाकर फिल्म देखने जाने वालों के लिए 3 घंटे का टॉर्चर है। फिल्म का दूसरा हिस्सा तो बहुत खराब है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Film Thugs Of Hindostan user reactions and memes
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
एक यूजर ने तो यशराज बैनर पर ही सवाल उठाते हुए लिखा- इनके हाथ में सोने का कटोरा यानी की आमिर और अमिताभ जैसी बेहतरीन एक्टर भी दे दो फिर भी ये खराब फिल्म ही बनाएंगे। वहीं एक यूजर ने तो फिल्म देखने के बाद आत्महत्या का सीन भी पोस्ट कर दिया।

 

 
विज्ञापन
Aamir Khan Film Thugs Of Hindostan user reactions and memes
thugs of hindostan

फिल्म क्रिटिक्स और दर्शक मूवी को वाहियात और निराशाजनक बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर आमिर की मूवी का मजाक बनाते हुए मीम्स वायरल हो रहे हैं। नेगेटिव कमेंट्स के बाद मूवी के ऑनलाइनक लीक होने की खबर भी है जिसका असर यकीनन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कमाई पर पड़ेगा। कहा जा रहा था कि फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी हुई थी। फिल्म रिलीज से पहले ही फिल्म के 2 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे।

 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed