आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म का लंबे समय से इंतजार हो रहा था लेकिन उम्मीद के मुताबिक दर्शकों की प्रतिक्रिया नहीं आ रही है। वहीं ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए एक और बुरी खबर है। रिलीज के महज कुछ घंटों बाद ही यह ऑनलाइन लीक हो गई। पाइरेसी के लिए मशहूर एक वेबसाइट पर इसे तीनों भाषाओं में एचडी क्वालिटी में लीक किया गया है। करीब 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के इस तरह लीक हो जानेे से निश्चित रूप से कमाई पर असर पड़ेगा। ठग्स ही नहीं बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में रहीं जो रिलीज के साथ ही या उससे पहले ऑनलाइन लीक हो गईं और इसका खामियाजा भी उन्हें उठाना पड़ा।
एचडी क्वालिटी में लीक हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', इन 5 फिल्मों को भी उठाना पड़ा करोड़ों का नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजू
राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। रणवीर कपूर स्टारर फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला हालांकि रिलीज के कुछ समय बाद ही फेसबुक पर लीक हो गई थी। करीब एक घंटे तक रहने के बाद इसे हटा लिया गया था।
बाहुबली 2
ऐसी ही एक बड़ी फिल्म थी एस एस राजामौली की बाहुबली 2। पूरी फिल्म कई वेबसाइट्स पर ऑनलाइन लीक हो गई थी। पहले पार्ट में कट्टपा को क्यों मारा गया था, इसे देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं फिल्म मेकर्स ने भी उत्सुकता को बढ़ाने का पूरा इंतजाम कर रखा था लेकिन फिल्म के लीक होने से सभी को झटका लगा था।
मांझी: द माउंटेन मैन
डायरेक्टर केतन मेहता की फिल्म मांझी: द माउंटेन मैन दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे स्टारर ये फिल्म रिलीज से एक हफ्ते पहले ही एचडी प्रिंट में लीक हो गई थी। जिसकी वजह से इसे बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा था।
उड़ता पंजाब
शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, दिलजीत दोसांझ और करीना कपूर की उड़ता पंजाब को रिलीज के लिए बेहद संघर्ष करना पड़ा। सेंसर बोर्ड से कई विवाद के बाद ये फिल्म लीक हो गई थी। जांच अधिकारियों ने पाया था कि सेंसर बोर्ड की मूल कॉपी चोरी हुई और इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया।