फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विरोध के बाद भी चमकी विजय की 'सरकार', 2 दिन के कलेक्शन ने ही 'संजू' और 'बाहुबली' को दी मात

Fri, 09 Nov 2018 12:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Nov 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
South Superstar Vijay film Sarkar marks 100 crore just in 2 days
sarkar - फोटो : screengrab from trailer

साउथ के सुपरस्टार और 'बद्री' फिल्म फेम एक्टर विजय चंद्रशेखर की फिल्म 'सरकार' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर से 100 करोड़ की कमाई कर ली है और वो भी केवल 2 दिन में। जहां एक तरफ फिल्म जबरदस्त कलेक्शन कर रही है वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर विवाद भी बढ़ रहे हैं।

South Superstar Vijay film Sarkar marks 100 crore just in 2 days
sarkar - फोटो : screengrab from trailer

इस फिल्म में विजय चंद्रशेखर सत्तारूढ़ पार्टी से लोहा लेते नजर आ रहे हैं। फिल्म सरकार की रिलीज के एक दिन बाद एआईएडीएमके के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि फिल्म में पूर्व सीएम दिवंगत जे जयललिता और उनकी योजनाओं को गलत तरीके से दिखाया गया है। 'सरकार' ने तमिलनाडु के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया और ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो फिल्म ने 2 दिन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।



 

South Superstar Vijay film Sarkar marks 100 crore just in 2 days
साउथ फिल्म 'सरकार’ ने पहली ही दिन की छप्पर फाड़ कमाई, 'संजू' को छोड़ा पीछे
इसी के साथ फिल्म सरकार ने साल की सबसे बड़ी फिल्म संजू के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। बता दें संजू ने ओपनिंग डे पर 34 करोड़ 75 लाख की कमाई की थी वहीं सरकार को 47 करोड़ 85 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन मिला है। फिल्म में ए.आर. रहमान का म्यूजिक और सिनेमेटोग्राफी गिरीश गंगाधरण का है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
South Superstar Vijay film Sarkar marks 100 crore just in 2 days
साउथ फिल्म 'सरकार’ ने पहली ही दिन की छप्पर फाड़ कमाई, 'संजू' को छोड़ा पीछे
ए आर मुरुगाडोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पूरी दुनिया में 3400 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी एक NRI बिजनेसमैन की कहानी है जो खुद चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बनना चाहता है। फिल्म में विजय लीड रोल में हैं और उनके साथ वरलक्ष्मी, कीर्ति सुरेश और राधा रवि का भी अहम रोल है।
 
विज्ञापन
South Superstar Vijay film Sarkar marks 100 crore just in 2 days
vijay
वहीं दूसरी तरफ फिल्म से कुछ दृश्यों को हटाये जाने के लिए विरोध चल रहा है। इस फिल्म का निर्माण कलानिधि मारन की कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed