फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: गिप्पी ग्रेवाल को मिला था 'लाल सिंह चड्ढा' की पटकथा लिखने का ऑफर, फिर क्यों नहीं बनी बात?

Fri, 16 Aug 2024 12:09 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 16 Aug 2024 12:09 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan had offered Gippy Grewal to write the script of Laal Singh Chaddha then why did things not work out
गिप्पी ग्रेवाल-लाल सिंह चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम

गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और निर्देशक हैं। गिप्पी इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'अरदास सरबत दे' का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस अवसर पर गिप्पी ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की पटकथा लिखने के लिए संपर्क किया गया था। हालांकि, उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। गिप्पी ने इसके पीछे के चौंकाने वाले कारण का भी खुलासा किया है। 

Aamir Khan had offered Gippy Grewal to write the script of Laal Singh Chaddha then why did things not work out
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

गिप्पी ग्रेवाल ने साफ किया कि उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था क्योंकि उन्हें पता था कि आमिर खान मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं और वह हर चीज के लिए पर्याप्त समय लेते हैं। गिप्पी ने कहा कि उन्होंने किसी अन्य लेखक का नाम सुझाया। जानकारी हो कि 'लाल सिंह चड्ढा', 1994 की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है, जो अगस्त 2022 में रिलीज हुई थी।

Aamir Khan had offered Gippy Grewal to write the script of Laal Singh Chaddha then why did things not work out
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

गिप्पी ग्रेवाल ने कहा, 'मैं आमतौर पर अपनी सभी फिल्में जल्दी-जल्दी लिखता हूं, सिर्फ चार से पांच घंटों के भीतर। एक बार आमिर भाई ने मुझे बताया था कि उन्होंने लाल सिंह चड्ढा (2022) पर काम शुरू कर दिया है और उन्हें एक पंजाबी लेखक चाहिए।' गिप्पी ने आगे जोड़ा, 'उन्होंने यह भी पूछा कि क्या मैं बोर्ड पर आना चाहूंगा। मुझे पता था कि आमिर पाजी को बहुत समय लगता है (हंसते हुए)। मैंने उनसे कहा, 'मैं तो इतना अच्छा नहीं लिखता। मैं आपको एक अन्य लेखक से संपर्क करा देता हूं।'

Taapsee Pannu: 'अगले साल तक हमारा राष्ट्रगान सीखकर रील बनाना होगा', तापसी पन्नू ने पति से की यह खास रिक्वेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan had offered Gippy Grewal to write the script of Laal Singh Chaddha then why did things not work out
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiostudios

'लाल सिंह चड्ढा' आमिर खान के जुनूनी प्रोजेक्ट में से एक था। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया था। वहीं, इसकी कहानी अतुल कुलकर्णी ने लिखी थी। फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान, नागा चैतन्य, मानव विज, मोना सिंह, अरुण बाली, शिव पंडित और शाहरुख खान ने भी अतिथि भूमिका निभाई।

Gulzar: एआर रहमान को अपने इस गुण के कारण मिली है अपार सफलता, दिग्गज गीतकार गुलजार ने किया खुलासा

विज्ञापन
Aamir Khan had offered Gippy Grewal to write the script of Laal Singh Chaddha then why did things not work out
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

'लाल सिंह चड्ढा' व्यावसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन 2022 में नेटफ्लिक्स पर आने पर इसने धमाल मचा दिया। आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उन्होंने आखिरी बार वर्ष 2016 में क्रिसमस पर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' रिलीज की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed