{"_id":"58f4a2044f1c1b1974471695","slug":"aamir-khan-has-this-weird-low-angle-shot-clause-in-his-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस खास सीन से बहुत डरते हैं आमिर खान, इसे शूट न करने की खाई है कसम!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस खास सीन से बहुत डरते हैं आमिर खान, इसे शूट न करने की खाई है कसम!
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Mon, 17 Apr 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
आमिर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जो किसी फिल्म में अपनी शर्तों पर ही काम करते हैं और उसके आगे वो किसी की नहीं सुनते। कई बार इन स्टार्स की पॉपुलैरिटी के आगे निर्माता-निर्देशक को झुकना पड़ता है और उनकी शर्तों को मानना भी पड़ता है।
ऐसे ही एक स्टार हैं आमिर खान। आमिर दो दशकों से भी ज्यादा लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में हैं और आज वो ना सिर्फ सभी की पहली पसंद हैं बल्कि उनकी फिल्में भी कमाई के रिकॉर्ड कायम करती हैं। बॉलीवुड में 100, 200 और 300 करोड़ क्लब की शुरूआत करने का श्रेय आमिर को ही जाता है। लेकिन एक चीज है जिससे आमिर को बहुत डर लगता है और झिझक होती है।
आमिर खान
आमिर ने आज तक अपनी हर फिल्म में इस चीज से परहेज किया है और जब भी वो कोई फिल्म साइन करते हैं तो इस बात का जरूर ख्याल रखते हैं कि अपनी शर्त फिल्ममेकर को पहले ही बता दें।
दरअसल आमिर अपनी किसी भी फिल्म में लो एंगिल शॉट नहीं रखते और इस बारे में वो फिल्ममेकर को पहले ही बता देते हैं।
यहां तक कि उन्होंने निर्देशकों को खास हिदायत दे रखी है कि उन्हें कभी भी लो एंगिल में ना शूट किया जाए (लो एंगिल शॉट वो शॉट है जिसमें कैमरे के एक खास एंगिल के जरिए कलाकार को लंबा या ज्यादा प्रभावशाली दिखाया जाता है)...
दरअसल आमिर अपनी किसी भी फिल्म में लो एंगिल शॉट नहीं रखते और इस बारे में वो फिल्ममेकर को पहले ही बता देते हैं।
यहां तक कि उन्होंने निर्देशकों को खास हिदायत दे रखी है कि उन्हें कभी भी लो एंगिल में ना शूट किया जाए (लो एंगिल शॉट वो शॉट है जिसमें कैमरे के एक खास एंगिल के जरिए कलाकार को लंबा या ज्यादा प्रभावशाली दिखाया जाता है)...
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान
आमिर को लो एंगिल शॉट जरा भी पसंद नहीं। अगर गौर किया जाए तो उनके अब तक के करियर में किसी भी फिल्म में आमिर का लो एंगिल शॉट देखने को नहीं मिलता। ताज्जुब की बात है कि जिस एक्टर को फिल्म के लिए बोल्ड सीन से लेकर किस सीन करने में कोई एतराज नहीं उसे लो एंगिल शॉट से इस कदर झिझक होती है।
विज्ञापन
आमिर खान
बता दें कि 1995 में जब आमिर निर्देशक रामगोपाल वर्मा के साथ काम कर रहे थे तो उन्होंने वर्मा को भी कह दिया था कि उन्हें लो एंगिल में ना शॉट किया जाए। वर्मा अपनी फिल्मों में लो एंगिल शॉट को ज्यादा तरजीह देते हैं लेकिन ना चाहते हुए उन्हें आमिर की बात माननी पड़ी थी।