{"_id":"5aba34d54f1c1b2d3e8b4ad2","slug":"aamir-khan-in-a-facebook-live-and-urges-fans-to-join-as-jal-mitra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FB लाइव आए आमिर खान का 'सत्यमेव जयते' पर बड़ा खुलासा, साथ ही शुरू किया कॉन्टेस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FB लाइव आए आमिर खान का 'सत्यमेव जयते' पर बड़ा खुलासा, साथ ही शुरू किया कॉन्टेस्ट
Wed, 28 Mar 2018 06:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Mar 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का सेकेंड शेड्यूल पूरा कर लिया है। इसके साथ ही वह अपने अगले प्रोजेक्ट 'महाभारत' को लेकर चर्चा में हैं। अभी आधिकारिक रूप से फिल्म के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। फिल्मों के अलावा भी आमिर समय निकालकर सोशल वर्क पर काफी ध्यान देते हैं। दरअसल, आमिर खान अभी थोड़ी देर पहले सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लाइव हुए थे।
2 of 5
aamir khan
फेसबुक लाइव में आमिर महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मस्थान गांव कटगन से फैंस के साथ लाइव वीडियो चैट पर जुड़े आमिर खान ने लोगों से गांवों में सूखे से निपटने के लिए जल मित्र बनने की अपील की उन्होंने पानी फाउंडेशन की घोषणा भी की। सत्यमेव जयते पर बात करते हुए आमिर ने बताया कि मेरी पूरी टीम पिछले 3 साल से इस पानी के काम से जुड़ी हुई है और हमारी कोशिश है कि पानी की कमी से जूझ रहे इलाकों के लिए काम करें। बता दें कि आमिर सोशल मीडिया पर कम ही आते हैं। वह फैंस से इंटरैक्शन भी कम करते हैं।
3 of 5
Aamir Khan
आमिर ने लोगों से गांवों में जाकर श्रमदान करने की अपील करते हुए कहा कि वह पिछले दो सालों से इस सिलसिले में कुछ गाँवों में यह काम कर रहे हैं और वहां एक बड़ा बदलाव आया है। आमिर ने बताया कि पानी फाउंडेशन की वेबसाइट पर जाकर सभी अपने नजदीक के गाँव को चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aamir khan
आमिर ने बताया महाराष्ट्र के 75 तालुका से गांवों का चयन किया गया है जो सूखे की चपेट में हैं। यहां सूखे से निपटने के लिए जल संरक्षण का अभियान चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि आमिर ने ट्वीट करते हुए बताया था कि, 'हैलो दोस्तो! मैं आज शाम 4.30 बजे फेसबुक पर लाइव आऊंगा।'
फिलहाल आमिर जोधपुर में अपनी फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का जोधपुर शेडयूल पूरा होने के बाद मुंबई शेडयूल शुरू होगा। इसके अलावा डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक करण जौहर भारतीय दार्शनिक 'ओशो' आचार्य रजनीश की बायोपिक बनाने का फैसला किया है जिसमें आमिर खान ओशो का किरदार कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।