फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादियों में शक्ल दिखाने के लिए भी करोड़ों रुपये लेते हैं ये स्टार्स, 'खिलजी' की फीस सबसे ज्यादा

Wed, 28 Mar 2018 06:14 AM IST
हर्षिता
हर्षिता Updated Wed, 28 Mar 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
List Of Bollywood Stars And Their Fees For Parties And Stage Shows
Ranveer Singh

बॉलीवुड एक्टर्स सिर्फ फिल्मों या अपने 'पार्ट-टाइम' बिजनेस से ही नहीं बल्कि और भी कई तरीकों से पैसे कमाते हैं। कॉर्पोरेट इवेंट में स्पीच देनी हो या किसी स्टोर की ओपनिंग पर फीता काटना हो, शादी में परफॉर्म करना हो या फिर स्टेज पर ठुमके लगाने हो, फिल्म स्टार्स लाखों-करोड़ों में अपनी कीमत वसूलते हैं। यहां तक कि किसी पार्टी में अपनी शक्ल दिखाने के लिए भी ये सितारे पैसे लेते हैं। 

List Of Bollywood Stars And Their Fees For Parties And Stage Shows
Ranveer Singh - फोटो : Instagram

रणवीर सिंह
फिल्म 'पद्मावत' की सफलता के बाद 'खिलजी' यानी रणवीर सिंह के भाव बढ़ गए हैं। उन्होंने ना सिर्फ फिल्म के लिए बल्कि पार्टीज और स्टेज शो में ठुमके लगाने के लिए भी अपनी फीस चार गुना बढ़ा दी है। पहले वह जहां प्राइवेट पार्टीज में परफॉर्म करने के लिए 1 करोड़ रुपये लेते थे, वहीं 'इंडियन प्रीमियर लीग' 2018 की ओपनिंग सेरिमनी में 15 मिनट तक डांस करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की है।

List Of Bollywood Stars And Their Fees For Parties And Stage Shows
shahrukh khan

शाहरुख खान
कौन नहीं चाहेगा कि उसकी शादी में 'किंग खान' परफॉर्म करें। मगर इसके लिए मोटी रकम चुकानी पड़ेगी। कुछ सालों पहले खबर आई थी कि 'बादशाह' ने दुबई के जुमैरा होटल में आयोजित एक शादी समारोह में 30 मिनट की परफॉर्मेंस के बदले 7-8 करोड़ रुपये लिए थे। शादियों में सिर्फ अपना चेहरा दिखाने के लिए शाहरुख खान को 2 करोड़ रुपये मिल जाते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
List Of Bollywood Stars And Their Fees For Parties And Stage Shows
katrina kaif

कटरीना कैफ
ब्रिटिश मूल की यह बॉलीवुड एक्ट्रेस बड़ी शादियों और इंटरनेशनल इवेंट्स में परफॉर्म करती हैं। वेडिंग्स में ठुमके लगाने के लिए वह ढाई करोड़ रुपये लेती हैं। वहीं, पार्टीज में गेस्ट अपीयरेंस के लिए उनकी फीस 1 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
List Of Bollywood Stars And Their Fees For Parties And Stage Shows
Akshay Kumar

अक्षय कुमार
फिटनेस फ्रीक 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार देर रात पार्टियों में जाने से परहेज करते हैं। उन्हें अपनी पार्टी में बुलाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं, परफॉर्मेंस के लिए वह तीन से चार करोड़ रुपये लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed