फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: कभी अपनी हाइट को लेकर परेशान रहते थे आमिर खान, 'टिंगू' कहे जाने का सताने लगा था डर

Sun, 02 Jul 2023 01:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 02 Jul 2023 01:32 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan once insecure about his height he sacred and thought people will tease him with short height word
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किसी की शारीरिक बनावट को लेकर मुश्किल पड़ाव से सिर्फ एक आम आदमी ही नहीं, बल्कि सेलेब्स भी इससे गुजरते हैं। आमिर खान को एक बार अपनी लंबाई को लेकर कुछ ऐसा ही महसूस हुआ था। इंटरव्यू में आमिर ने एक बार अपनी छोटी हाइट के बारे में बात करते हुए बताया था कि कैसे उन्हें इस बात का डर था कि लोग उन्हें स्वीकार करेंगे या नहीं। रानी मुखर्जी ने भी कहा था कि वह सबसे छोटी हीरोइन हैं।

Aamir Khan once insecure about his height he sacred and thought people will tease him with short height word
आमिर खान - फोटो : social media

दरअसल, साक्षात्कार में साल 2012 में आई फिल्म 'तलाश' की रिलीज के दौरान रानी ने अपनी लंबाई के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा कि चूंकि वह सबसे छोटी हैं, इसलिए वह आमिर के दिल के सबसे करीब हो सकती हैं। उनके बयान से आमिर प्रभावित हुए और उन्होंने इसे अच्छी लाइन कहते हुए उनकी सराहना की। इसके बाद रानी ने कहा कि उनका मानना है कि किसी व्यक्ति की लंबाई इस बात पर निर्भर करती है कि वे अपने जीवन में क्या करते हैं और उनका व्यक्तित्व क्या है। उन्होंने कहा कि आमिर का व्यक्तित्व बहुत बड़ा है।

Project K: भगवान विष्णु से प्रेरित होगा प्रभास का किरदार! 'प्रोजेक्ट के' पर सामने आया बड़ा अपडेट

Aamir Khan once insecure about his height he sacred and thought people will tease him with short height word
आमिर खान - फोटो : social media

जब रानी से उनके करियर में लंबाई के महत्व के बारे में उनकी राय के बारे में पूछा गया कि क्या उन्हें इसके बारे में कोई आशंका थी तो रानी ने इसे खारिज कर दिया। वहीं आमिर ने कबूल किया कि अपनी लंबाई को लेकर वह वास्तव में चिंतित थे। आमिर ने कहा कि मेरे जेहन में ये चीजें थीं। मुझे डर था लोग बोलेंगे कि बड़ा टिंगू है तो यह डर था पर लोगों को पसंद आया।

Ameesha Patel: सनी देओल की तारीफ करती नजर आईं अमीषा पटेल, बताया बेस्ट को-स्टार


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan once insecure about his height he sacred and thought people will tease him with short height word
आमिर खान - फोटो : social media

आमिर खान ने यह भी कहा कि जब कोई इंडस्ट्री में नया होता है तो वह चीजों को लेकर डरा रहता है। हालांकि, वह अभी भी कई चीजों को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन सावधानी से काम करते हुए वह मुश्किलों का सामना करते हैं और आगे बढ़ते हैं।

Satyaprem Ki Katha: सेंसर बोर्ड के कहने के बाद मेकर्स ने फिल्म में किए बदलाव, विवादित डायलॉग पर जताई थी आपत्ति

विज्ञापन
Aamir Khan once insecure about his height he sacred and thought people will tease him with short height word
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बात करें अभिनेता की फिल्मों के बारे में तो आखिरी बार उन्हें 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। इसके बाद से वह ब्रेक पर हैं। हालांकि, उन्होंने काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' में कैमियो रोल निभाया था। उन्हें हाल ही में एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में देखा गया था, जिससे यह चर्चा तेज हो गई कि वह फिर से गायक बनने के लिए तैयार हैं।

72 Hoorain: निर्देशक संजय पूरन सिंह ने '72 हूरें' को लेकर की बात, बोले- फिल्म देखकर लें सही-गलत का निर्णय


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed