फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: क्रिकेट खेलते हुए आमिर खान ने आईपीएल में मांगा चांस, रवि शास्त्री ने दिया चौंका देने वाला जवाब

Fri, 20 May 2022 04:12 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 20 May 2022 04:12 PM IST
सार

हाल ही में आमिर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह आईपीएल के लिए चांस मांगते भी नजर आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
aamir khan played cricket and ask one chance for ipl 
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान बहुत दिनों से फिल्मों में नजर नहीं आए हैं। लेकिन बहुत जल्द वह करीना कपूर के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाले हैं। अभिनेता की ये फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिन पहले इस फिल्म का गाना 'मैं की करां' गाना रिलीज हुआ था, जिसे बेहद पसंद किया गया था। आमिर खान इस फिल्म का जोर-शोर से  प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह आईपीएल के लिए चांस मांगते भी नजर आ रहे हैं। 

aamir khan played cricket and ask one chance for ipl 
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर का यह वीडियो एक स्पोर्ट्स चैनल के इंस्टाग्राम ने शेयर किया है। वीडियो में वह नेट पर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। आमिर खान कहते हैं कि क्या उन्हें आईपीएल की किसी टीम के लिए खेलने का मौका मिलेगा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने आमिर खान के खेल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। बहुत से यूजर्स ने तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री तक से सवाल कर डाला।

aamir khan played cricket and ask one chance for ipl 
आमिर खान - फोटो : instagram/amirkhanactor_

एक चैनल के एंकर ने रवि शास्त्री से पूछा कि क्या आमिर के पास आने वाले आईपीएल में कोई मौका है? तब रवि शास्त्री ने कहा- 'वो नेट में अच्छे दिखते हैं। हालांकि, उनको फुटवर्क पर कुछ समय बिताने की जरूरत है, लेकिन उन्हें किसी भी टीम में मौका मिला जायेगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan played cricket and ask one chance for ipl 
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

रवि शास्त्री के जवाब पर आमिर खान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- “रवि, मैं थोड़ा निराश हूं, कि आपको मेरा फुटवर्क पसंद नहीं आया। मुझे लगता है कि आपने लगान नहीं देखी है...अब मुझे फिर से देखिए...मुझे लगता है कि वो हर टीम लकी होगी जिसमें मैं रहूंगा...मेरी अच्छी तरह से सिफारिश करो, यह मजेदार होगा ”।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed