फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: आमिर खान को श्रीदेवी संग काम न करने का अफसोस, खुशी कपूर पर कह दी बड़ी बात

Fri, 10 Jan 2025 11:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 10 Jan 2025 11:07 PM IST
सार

हाल ही आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे। इस मौके पर आमिर ने बताया कि वह श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन रहे हैं। साथ ही श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर के बारे में कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर दर्शक हैरान हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Aamir Khan Praise Khushi Kapoor At Loveyapa Trailer Launch Compare with Sridevi
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

जल्द ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ रिलीज होगी, इसमें उनके साथ श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर हैं। यह फिल्म इन दोनों की थिएटर में रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी। इससे पहले इनकी डेब्यू फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुईं। आमिर खान ने ‘लवयापा’ फिल्म को लेकर खुशी जताई, साथ ही इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर खुशी कपूर को लेकर बहुत बड़ी बात कह दी।

 

Aamir Khan Praise Khushi Kapoor At Loveyapa Trailer Launch Compare with Sridevi
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रीदेवी के सबसे बड़े फैन आमिर 
आमिर खान ने इवेंट में कहा कि वह श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन रहे है। वह हमेशा से उनकी एक्टिंग को एडमायर करते थे। आमिर ने बताया कि उनका सपना था कि वह किसी फिल्म में श्रीदेवी के साथ काम करें। लेकिन दुख की बात है कि ऐसा कभी मुमकिन ही नहीं हो पाया। इस बात का अफसोस आमिर को हमेशा रहा है। 

Aamir Khan Praise Khushi Kapoor At Loveyapa Trailer Launch Compare with Sridevi
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k

खुशी की तुलना श्रीदेवी से की  
आगे आमिर खान कहते हैं, ‘मैंने फिल्म ‘लवयापा’ देख ली है। जब मैंने फिल्म में खुशी कपूर को देखा तो लगा कि श्रीदेवी को देखता हूं। आज श्रीदेवी जी जहां भी होंगी, वह बहुत खुशी होंगी, उन्हें अपनी बेटी खुशी पर गर्व महसूस हो रहा होगा।’ आमिर की तारीफ सुनकर खुशी भी इमोशनल हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Praise Khushi Kapoor At Loveyapa Trailer Launch Compare with Sridevi
जुनैद खान-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

जुनैद-खुशी की एक्टिंग को सराहा 
आमिर खान खुशी कपूर के साथ अपने बेटे जुनैद को भी सराहते हैं। वह कहते हैं कि दोनों ने ही फिल्म में अच्छा काम किया है। फिल्म ‘लवयापा’ से पहले जुनैद खान ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘महाराज’ में नजर आ चुके हैं। ‘लवयापा’ जुनैद की थिएटर में रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी।

 

विज्ञापन
Aamir Khan Praise Khushi Kapoor At Loveyapa Trailer Launch Compare with Sridevi
लवयापा - फोटो : वीडियो ग्रैब

क्या है फिल्म लवयापा की कहानी
फिल्म ‘लवयापा’ साल 2022 में आई तमिल फिल्म ‘लव टुडे’ की रीमेक है। यह फिल्म 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। फिल्म में जेनरेशन जी (GEN Z) की लव स्टाेरी, उनकी प्रॉब्लम्स को दिखाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed