{"_id":"58be84494f1c1b607cdc48ba","slug":"aamir-khan-reportedly-had-to-give-50-crores-alimony-to-wife-reena-to-get-married-to-kiran-rao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब किरण राव से शादी के लिए आमिर ने पहली पत्नी को दिए थे इतने करोड़ रुपए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब किरण राव से शादी के लिए आमिर ने पहली पत्नी को दिए थे इतने करोड़ रुपए
Wed, 08 Mar 2017 05:45 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Wed, 08 Mar 2017 05:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ये बात तब की है जब आमिर खान फिल्म 'लगान' में काम कर रहे थे और किरण राव उस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहीं थीं। आमिर पहले से शादीशुदा थे लेकिन किरण राव के चार्म में वो ऐसे गिरफ्तार हुए कि किरण के लिए वो अपनी बीवी को तलाक देने के लिए भी राजी हो गए।
2 of 5
लेकिन ये तलाक आमिर को बहुत महंगा पड़ा। जानकारों के मुताबिक, आमिर को रीना दत्ता को तकरीबन 50 करोड़ रुपए एलुमनी ( निर्वाह धन) के तौर पर देने पड़े थे। आमिर और रीना का तलाक 2002 में हुआ था और इसे उस वक्त का सबसे महंगा तलाक माना गया।
3 of 5
आमिर और रीना दत्ता ने लव मैरिज की थी। दोनों के परिवार वाले इस शादी के हक में नहीं थे, लेकिन आमिर और रीना थे कि एक-दूसरे के बिना रहने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे और बस उन्होंने अपने मां-बाप की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शादी के बाद आमिर के परिवारवालों ने रीना को कबूल कर लिया। लेकिन कुछ सालों बाद ही रीना और आमिर के बीच दरार की खबरें आनी शुरु हो गईं। इस दरार की वजह प्रीति जिंटा को माना गया। आमिर और प्रीति जिंटा उस वक्त फिल्म 'दिल चाहता है' में साथ काम कर रहे थे और उसी दौरान दोनों के अफेयर के चर्चे भी खूब थे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीति जिंटा के चलते रीना आमिर से अलग भी रहने लगीं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
लेकिन पानी को सिर ऊपर जाता देख प्रीति घबरा गईं और उन्होंने आमिर के साथ अपने अफेयर को नकार दिया। इसके बाद आमिर और रीना के बीच सब ठीक तो हो गया लेकिन इसके कुछ वक्त बाद ही आमिर का नाम किरण राव के साथ जोड़ा जाने लगा। किरण के साथ आमिर ने अपने रिश्ते को छुपाया नहीं और उनसे शादी करने का फैसला भी कर लिया।
रीना को आमिर के इस फैसले से गहरा धक्का पहुंचा लेकिन वो चाहकर भी कुछ ना कर पाईं और आखिर आमिर ने किरण राव के लिए रीना को तलाक दे दिया और इस तलाक के लिए उन्हें रीना को तकरीबन 50 करोड़ देने पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।