फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: आमिर खान पर लगा प्रदूषण फैलाने का आरोप और अभिनेत्री अनाया सोनी अस्पताल में भर्ती

Tue, 13 Jul 2021 12:46 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Jul 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan’s Laal Singh Chaddha Crew Accused Of Littering At Ladakh Shoot And NaamKarann Fame Anaya Soni Face Financial Crises
आमिर खान, अनाया सोनी - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। फिल्म की शूटिंग लद्दाख में चल रही है। जिसे लेकर वहां के लोगों ने आरोप लगाया है कि फिल्म की टीम लद्दाख में प्रदूषण फैला रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में लद्दाख के वाखा गांव का नजारा दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि ये गांव बुरी तरह से प्रदूषित किया गया है। वीडियो में गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण, प्लास्टिक की बॉटलें, कचरा और अन्य सामान इधर- उधर फेंका गया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'यह तोहफा है बॉलीवुड स्टार आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तरफ से लद्दाख के वाखा ग्रामीणों के लिए। आमिर खान खुद सत्यमेव जयते में पर्यावरण की सफाई के बारे में बड़ी-बड़ी बात करते हैं, लेकिन जब खुद की बात आती है तो ऐसा ही होता है।'



लाल सिंह चड्ढा: आमिर खान और उनकी टीम पर लगा प्रदूषण फैलाने का आरोप, लद्दाख में चल रही थी शूटिंग

Aamir Khan’s Laal Singh Chaddha Crew Accused Of Littering At Ladakh Shoot And NaamKarann Fame Anaya Soni Face Financial Crises
अनाया सोनी - फोटो : Instagram

'नामकरण' फेम अनाया सोनी  का भी। जो आर्थिक तंगी होने की वजह से अपना इलाज करवाने में असमर्थ हैं। अनाया सोनी ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया जहां उन्होंने अपने प्रशंसकों को ये जानकारी दी कि वो इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी दोनों किडनी फेल होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अनाया सोनी के अनुसार छह साल पहले ही उनकी दोनों किडनी फेल हो गई थी। साल 2015 से ही वो सिर्फ एक किडनी पर जिंदा हैं।


सोशल मीडिया: नामकरण अभिनेत्री अनाया सोनी अस्पताल में भर्ती, वीडियो पोस्ट कर मांगी आर्थिक मदद
Aamir Khan’s Laal Singh Chaddha Crew Accused Of Littering At Ladakh Shoot And NaamKarann Fame Anaya Soni Face Financial Crises
जूही चावला - फोटो : Instagram

दिल्ली उच्च न्यायालय में सोमवार को न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने 5जी वायरलेस नेटवर्क प्रौद्योगिकी के खिलाफ फिल्म अभिनेत्री जूही चावला का वाद खारिज किए जाने से संबंधित उनके आवेदन पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। जिसकी वजह से इस मामले की सुनवाई को 29 जुलाई तक टाल दी गई है। न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने कहा, “यह अन्य पीठ के पास जाना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश के आदेश के तहत 29 जुलाई को अन्य पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए।” न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने जूही चावला की याचिका पर सुनवाई करने से खुद को अलग करने का कोई कारण नहीं बताया।

न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने जूही चावला 5G मामले से खुद को किया अलग, 29 जुलाई तक टली सुनवाई
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan’s Laal Singh Chaddha Crew Accused Of Littering At Ladakh Shoot And NaamKarann Fame Anaya Soni Face Financial Crises
रजनीकांत - फोटो : PTI

अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को कहा कि वह अपनी रजनी मक्कल मंदरम (आरएमएम) के पदाधिकारियों से इस बारे में चर्चा करेंगे कि भविष्य में राजनीति में शामिल होना है या नहीं। राजनीति से दूर रहने का विकल्प चुनने के छह महीने बाद उनकी यह टिप्पणी आई है। वह राजनीति में आएंगे या नहीं इसे चर्चा को एक बार फिर हवा देते हुए अभिनेता ने कहा कि मंच के भविष्य को लेकर मंदरम के पदाधिकारियों के मन में यह ‘सवाल’ घूम रहा है। रजनीकांत के सियासत में आने को लेकर दो दशक से भी ज्यादा समय से चर्चा होती रही है।

बड़ा फैसला: रजनीकांत ने राजनीति से तोड़ा 'रिश्ता', आरएमएम भंग कर बोले- मेरी ऐसी कोई योजना नहीं

विज्ञापन
Aamir Khan’s Laal Singh Chaddha Crew Accused Of Littering At Ladakh Shoot And NaamKarann Fame Anaya Soni Face Financial Crises
कमल सदाना पत्नी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

90 के दशक के एक्टर रहे कमल सदाना ने अपनी मेकअप आर्टिस्ट पत्नी लीजा जॉन से अलग होने का फैसला किया है। कमल और लीजा लंबे समय से एक दूसरे से अलग रह रहे है। दोनों ने 1 जनवरी 2000 को शादी की थी। दोनों को दो बच्चे भी हैं। तलाक लेने के सवाल पर कमल सदाना ने बताया, 'दो लोग समझदार हो जाते हैं और अपने अपने रास्ते चले जाते हैं। ऐसा सब जगह होता है। हम भी उनमें से एक है। जल्द ही हमारा तलाक हो जाएगा।'

टूटा रिश्ता: कमल सदाना पत्नी लीजा जॉन को देने जा रहे तलाक, 21 साल पहले हुई थी शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed