फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवदास: संजय लीला भंसाली से लेकर माधुरी दीक्षित तक ने फिल्म से जुड़ी यादें कीं साझा, शाहरुख ने बताया मजेदार किस्सा

Tue, 13 Jul 2021 12:13 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Jul 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Madhuri Dixit Jackie Shroff Remembers Devdas On Social Media And SRK Captions Is So Funny
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड क्लासिक मूवी देवदास ने आज 19 साल पूरे कर लिये हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान ने देवदास की भूमिका निभाई थी, वहीं ऐश्वर्या राय ने पारो और माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी का रोल अदा किया था। इसके अलावा जैकी श्रॉफ ने चुन्नीलाल का रोल निभाया था। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के एक-एक सीन को असाधारण बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। देवदास का सेट इतना आलीशान था कि उसे देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गई। इस सेट को पूरा बनाने में लगभग सात से नौ महीने का वक्त लगा था। बता दें, संजय लीला भंसाली का इस फिल्म पर खर्चा करना उनके बहुत काम आया। क्योंकि जब साल 2002 में ये फिल्म रिलीज हुई तो ये उस साल की बॉक्स-ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी। इंडियन बॉक्स-ऑफिस पर इस फिल्म ने 41.66 करोड़ रुपए की कमाई की थी। उस दौरान ये रिकॉर्ड सबसे बड़ा था।



देवदास साल 2002 में रिलीज होने वाली सबसे महंगी फिल्म थी। इससे पहले किसी भी फिल्म का बजट इतना अधिक नहीं था। ये फिल्म करीब 50 करोड़ की लागत से बनी थी। आज फिल्म के 19 साल पूरे होने पर निर्देशक से लेकर स्टार्स तक ने ट्वीट कर अपनी पुरानी यादें साझा की है। तो चलिए जानते हैं निर्देशक भंसाली, शाहरुख, माधुरी और जैकी श्रॉफ ने ट्वीट कर क्या लिखा है...

Shah Rukh Khan Madhuri Dixit Jackie Shroff Remembers Devdas On Social Media And SRK Captions Is So Funny
शाहरुख खान - फोटो : Social Media

शाहरुख खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ''कई सारी देर रातें, सुबह-सुबह, काम में समस्याएं मगर फिर भी बहुत खूबसूरत माधुरी दीक्षित, स्टनिंग ऐश्वर्या राय, हमेशा खुशमिजाज जैकी श्रॉफ, जीवन से भरपूर किरण खेर  और पूरी टीम कुशल भंसाली के नेतृत्व में नारे लगाती है। बस एक ही समस्या थी कि धोती बार-बार गिरती रही! प्यार के लिए शुक्रिया।''

 
Shah Rukh Khan Madhuri Dixit Jackie Shroff Remembers Devdas On Social Media And SRK Captions Is So Funny
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी दीक्षित भी 'देवदास' के 19 साल पूरे होने पर पुरानी यादों में खो गईं। उन्होंने लिखा, ''देवदास' के सेट से कुछ बेहतरीन और सुखद यादें याद आ रही हैं। 19 साल बाद भी यह सब बहुत ताजा लगता है। इन्हें साझा करने के लिए धन्यवाद संजय। इन्हें मैं हमेशा संभाले रखूंगी!" वहीं माधुरी इन्हीं तस्वीरों के साथ दिलीप कुमार को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखती हैं। इस फिल्म के जरिए हम दिलीप साहब को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। देवदास की ही तरह आप हमारे बीच हमेशा जीवित रहेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Madhuri Dixit Jackie Shroff Remembers Devdas On Social Media And SRK Captions Is So Funny
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस भंसाली प्रोडक्शन से भी ट्वीट करते हुए लिखा गया, 'सभी कहते हैं कि एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है लेकिन हम आपको उस प्यार के बारे में बताएंगे जो हमने पिछले 19 सालों में महसूस किया है।'
 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Madhuri Dixit Jackie Shroff Remembers Devdas On Social Media And SRK Captions Is So Funny
जैकी श्रॉफ, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

देवदास के 19 साल पूरे होने पर जैकी श्रॉफ ने भी फिल्म की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'आज सिर्फ Y से याद नहीं, Y से यकीन भी नहीं हो रहा... 19 साल हो गए देवदास को। उन सभी बंधुओं का आभार, जिन्होंने साथ दिया।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed