{"_id":"58de19e34f1c1be80463e956","slug":"aamir-khan-says-no-to-working-with-anushka-sharma-in-thugs-of-hindostan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान ने अपनी इस 'हीरोइन' के साथ काम करने से किया मना, क्या है माजरा ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान ने अपनी इस 'हीरोइन' के साथ काम करने से किया मना, क्या है माजरा ?
Fri, 31 Mar 2017 10:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Fri, 31 Mar 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'पीके' में अनुष्का शर्मा के साथ काम कर चुके आमिर खान ने अब अनुष्का के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में काम करने से मना कर दिया है। बता दें कि अनुष्का शर्मा यशराज फिल्म्स के इस प्रोजेक्ट में काम करना चाहतीं थीं लेकिन जब आमिर को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अनुष्का का नाम ही कटवा दिया।
2 of 5
आमिर खान और अनुष्का शर्मा
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम में छपी एक खबर के मुताबिक, आमिर नहीं चाहते कि वो दोबारा अपनी किसी हीरोइन के साथ काम करें। अगर आमिर के ट्रैक पर नजर डालें तो अपनी पिछली फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग हीरोइनों के साथ काम किया है।चूंकि आमिर अनुष्का के साथ पहले ही काम कर चुके हैं इसलिए वो चाहते हैं कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में अनुष्का नहीं बल्कि कोई और उनकी हीरोइन हो।
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : Twitter
कुछ ऐसा ही किस्सा आमिर खान के करियर के शुरुआती दिनों में भी चर्चित था जब उन्होंने 'राजा हिंदुस्तानी' में पूजा भट्ट का पत्ता सिर्फ इस बात पर कटवा दिया था क्योंकि वो उनके साथ पहले एक फिल्म में काम कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान
वैसे हर फिल्म में अलग अलग हीरोइन के साथ काम करने की ये बात कुछ हजम नहीं हुई क्योंकि करीना कपूर और रानी मुखर्जी के साथ वो कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। तो फिर माजरा क्या है ?
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन के साथ आमिर खान
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को विजय कृष्ण आचार्य डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में आमिर के अलावा मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। ये पहली बार है जब बिग बी और आमिर किसी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।