{"_id":"5c77aaecbdec224a620ff4ed","slug":"aamir-khan-shared-incident-when-shah-rukh-khan-bought-a-laptop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान ने इस वजह से 5 साल तक नहीं खोला था शाहरुख का गिफ्ट, बोले- 'जब तक देखा...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान ने इस वजह से 5 साल तक नहीं खोला था शाहरुख का गिफ्ट, बोले- 'जब तक देखा...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 28 Feb 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan, shah rukh khan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान के लिए बीता साल कुछ खास नहीं रहा। यशराज बैनर के तले बनी उनकी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा। जिसके बाद आमिर खान अब अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। फिल्मों में भले ही आमिर खान बिल्कुल परफेक्ट हों लेकिन टेक्नोलॉजी के मामले में वो बेहद कमजोर हैं। इसका खुलासा खुद उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान किया।
2 of 5
Aamir khan
आमिर ने शाहरुख के साथ एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि 'मैं टेक्नोलॉजी में बहुत पीछे हूं जबकि शाहरुख उतना ही आगे। 1996 में मैं और शाहरुख यूएसए और यूके में शो कर रहे थे। उस वक्त भी शाहरुख टेक्नोलॉजी के बारे में बहुत कुछ जानते थे। बाजार में तोशिबा का नया लैपटॉप आया था। शाहरुख ने मुझसे कहा कि मैं नया लैपटॉप ले रहा हूं तुम्हें भी लेना चाहिए।'
3 of 5
aamir khan
- फोटो : file photo
आमिर ने आगे बताया कि 'पहले तो मैं मना करता रहा लेकिन शाहरुख मेरे लिए भी वो लैपटॉप लेकर आए। आपको जानकर हैरानी होगी कि मैंने वो लैपटॉप ले तो लिया लेकिन मैंने उसे 5 साल तक खोला ही नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aamir khan
आमिर ने बताया कि 'एक दिन मेरा एक मैनेजर आया और कहा कि आपके पास वो लैपटॉप हमेशा पड़ा हुआ देखता हूं, क्या मैं इस्तेमाल कर सकता हूं। मैंने उससे कहा कि हां क्यों नहीं लेकिन जब उन्होंने खोला तो वो खुला ही नहीं। 5 साल तक पड़े रहने की वजह से लैपटॉप में जंग लग चुका था।'
विज्ञापन
5 of 5
fatima sana shaikh and aamir khan
- फोटो : instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान एक बार फिर फातिमा सना शेख के लिए फिल्म बनाएंगे। उनकी प्रोडक्शन कंपनी के सूत्रों का कहना था कि हाल ही में आमिर खान ने दो कहानियों को पसंद किया था जिनमें से किसी एक पर अगली फिल्म के लिए काम शुरु किया जाएगा और इसमें फातिमा सना शेख को बतौर हीरोइन लिया जाएगा। फिल्म में आमिर खान खुद भी काम करेंगे लेकिन उनका रोल छोटा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।