{"_id":"62c94eb97c60060af968c0a2","slug":"aamir-khan-starrer-laal-singh-chaddha-will-stream-on-ott-after-two-months-of-theatrical-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chaddha: थिएटर के बाद ओटीटी पर भी रिलीज होगी आमिर खान की फिल्म! जानें कब और कहां कर सकेंगे स्ट्रीम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chaddha: थिएटर के बाद ओटीटी पर भी रिलीज होगी आमिर खान की फिल्म! जानें कब और कहां कर सकेंगे स्ट्रीम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 09 Jul 2022 03:18 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के ऐलान के बाद से ही दर्शक बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के ऐलान के बाद से ही दर्शक बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बीते दिनों सामने आए फिल्म के ट्रेलर को देख अब दर्शकों की उत्सुकता पहले से भी ज्यादा बढ़ चुकी है। इसी बीच को लेकर अब एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। खबरों की माने तो थिएटर पर रिलीज होने के बाद आमिर खान की फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज की जाएगी।
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेकर्स थिएटर रिलीज के दो महीने बाद फिल्म लाल सिंह चड्ढा को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे यानी कि अगस्त में रिलीज होने वाली इस फिल्म को आप अक्टूबर में आराम से घर में ही ओटीटी पर देख सकेंगे। लेकिन आमिर की यह फिल्म प्लेटफार्म की जाएगी, इस बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि फिल्म की रिलीज को लेकर इसके मेकर्स या फिल्म के कलाकारों की तरफ से अभी किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी इस फिल्म के जरिए आमिर खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार फिल्म ठग ऑफ हिंदुस्तान में नजर आए आमिर खान इस फिल्म के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी के बारे में जानने के बाद अब फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रिमेक है। यह फिल्म ऑस्कर समेत कई अवार्ड जीत चुकी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर लाल सिंह चड्ढा का प्रदर्शन कैसा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में अभिनेता आमिर खान एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस मोना सिंह और साउथ अभिनेता नागा चैतन्य भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि अभिनेता आमिर खान इस फिल्म के मुख्य अभिनेता होने के साथ ही इसके निर्माता भी हैं। यह फिल्म इस साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।