देश के तमाम भाषाई फिल्म उद्योगों में अकेले भोजपुरी सिनेमा ऐसा है जिसके तीनों दिग्गज सितारे सांसद हैं। तीनों सांसदों में सबसे बड़ी समानता ये है कि इन्हें सियासत में सफलता भारतीय जनता पार्टी के झंडे के नीचे ही मिली और तीनों अपना पहला लोकसभा चुनाव हार गए थे। आइए आपको बताते हैं इन तीनों भोजपुरी सितारों की संपत्ति, कारों और उन फिल्मों के बारे में जिनमें इनका पहली बार संगम हुआ। सबसे दिलचस्प बात इन तीनों के करियर की ये है कि इनमें से एक ने जो बड़ा काम किया, बाकी दोनों ने भी उसी लीक पर अपना करियर आगे बढ़ाया। अब तीनों संसद में एक साथ दिखेंगे, और शायद गाएंगे..अनहोनी को होनी कर दे, होनी को अनहोनी...एक जगह जमा हों तीनों..! और ये गाना तीनों क्यों गाएंगे, चलिए आपको बताते हैं विस्तार से...
Bhojpuri: रवि किशन सबसे रईस सितारे, मनोज तिवारी आगे पढ़ाई में और निरहुआ..., ये रही तीनों की दिलचस्प जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी के तीन लाल
गोरखपुर से सांसद का चुनाव जीते दिनेश लाल यादव निरहुआ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के टंडवा गांव में 2 फरवरी 1979 को पैदा हुए। रवि किशन का जन्म 17 जुलाई 1971 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गांव बरैना में हुआ और मनोज तिवारी 1 फरवरी 1973 को वाराणसी के कबीर चौरा इलाके में पैदा हुए। इस लिहाज से तीनों नेताओं में रवि किशन सबसे बड़े हैं और दिनेश लाल सबसे छोटे। करियर के शुरुआती दिनों में तीनों भोजपुरी सिनेमा में एक दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंद्वी हुआ करते थे लेकिन सियासत आखिरकार तीनों को एक ही झंडे के नीचे ले आई।
पढ़ाई में मनोज तिवारी आगे
गाजीपुर से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कोलकाता के मालिकपुरा महाविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। मनोज तिवारी की शुरूआती शिक्षा श्री कमलाकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, वाराणसी से हुई। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से वह एमपीएड हैं। रवि किशन की पढ़ाई केवल बारहवीं तक हुई है और ये इम्तिहान उन्होंने मुंबई के रिजवी कॉलेज से पास किया। इन तीनों में सबसे संघर्षशील जीवन भी रवि किशन का ही रहा है।
सबसे ज्यादा मालदार रवि किशन
दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया कि वह छह करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इसमें एक करोड़ की कृषि भूमि, 15 लाख की गैर कृषि भूमि, गोरखपुर में 45 लाख रुपये का प्लाट और मुंबई के अंधेरी में तीन करोड़ का एक फ्लैट है। रवि किशन ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि वह 20 करोड़ रुपये की चल- अचल संपत्ति के मालिक हैं। इसमें से 18 करोड़ की अचल संपत्ति और 2.78 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। मनोज तिवारी के हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 24 करोड़ रुपये की संपत्ति है जिसमे अचल संपत्ति 15.76 करोड़ और चल संपत्ति 8.52 करोड़ रुपये की है।
कारों के मामले में निरहुआ पीछे
अगर बात इन तीनों सितारों के पास मौजूद गाड़ियों की की जाए तो मनोज तिवारी के पास उनके पास पांच कारें हैं, इनमें ऑडी क्यू7, मर्सिडीज बेंज, टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा और होंडा सिटी शामिल हैं। उन्होंने 1.36 करोड़ रुपये का वेहिकल लोन भी लिया हुआ है। निरहुआ के पास सिर्फ एक रेंज रोवर और एक फॉर्च्यूनर है। जबकि, रवि किशन के पास एक जगुआर एफ स्पेस, एक बीएमडब्लू एक्स 5, एक मर्सिडीज बेंज और एक टोयोटा इनोवा है।