फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday BO Report: विद्युत जामवाल का करियर संकट में, खुदा हाफिज 2 की पहले दिन की कमाई रॉकेट्री के आठवें दिन से भी कम

Sat, 09 Jul 2022 02:25 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 09 Jul 2022 02:25 PM IST
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect Box Office Collection Day 8 beats Khuda Haafiz Chapter 2 Agnipariksha day 1 jugjugg Jeeyo
खुदा हाफिज 2, रॉकेट्री - फोटो : सोशल मीडिया

पैनोरमा स्टूडियोज की रिलीज जिस नई फिल्म ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा’ के लिए अभिनेता, निर्देशक आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट’ के शोज इसके वितरकों ने शुक्रवार को घटाकर गिनती के कर दिए, उसी फिल्म को पहले दिन के कलेक्शन में ‘रॉकेट्री’ ने मात दे दी है। फिल्म ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा’ को देश विदेश में करीब 2300 स्क्रीन्स पर शुक्रवार को रिलीज किया। करीब 40 करोड़ रुपये की निर्माण और प्रचार लागत से रिलीज हुई ये फिल्म रिलीज के पहले ही दिन औंधे मुंह गिर गई है। इस फिल्म से ज्यादा कलेक्शन तो अपने आठवें दिन फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट’ ने गिनती के शोज के कर डाला है जबकि दूसरे शुक्रवार को इस शोज पूरे देश में गिनती के ही रखे गए। फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट’ का शुक्रवार का कलेक्शन फिल्म ‘जुग जुग जियो’ से भी ज्यादा रहा।

Rocketry The Nambi Effect Box Office Collection Day 8 beats Khuda Haafiz Chapter 2 Agnipariksha day 1 jugjugg Jeeyo
खुदा हाफिज 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अग्निपरीक्षा में फेल हुई खुदा हाफिज चैप्टर 2
फिल्म ट्रेड का अनुमान था कि फिल्म ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा’ अपनी एक्शन श्रेणी के चलते पहले दिन कम से कम चार करोड़ रुपये की तो ओपनिंग लेगी ही लेकिन खराब फिल्मों को पहले दिन से ही नकार देने की आदत डाल चुके हिंदी सिनेमा के दर्शकों ने इसे भी पहले दिन ही नकार दिया। जी स्टूडियोज की ‘धाकड़’ और ‘राष्ट्रकवच ओम’ के बाद ये लगातार तीसरी एक्शन फिल्म है जिसे दर्शकों ने रिजेक्ट कर दिया। फिल्म ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा’ ने रिलीज के पहले शुक्रवार को शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बमुश्किल एक करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
यहां पढ़े खुदा हाफिज चैप्टर 2 का रिव्यू

Rocketry The Nambi Effect Box Office Collection Day 8 beats Khuda Haafiz Chapter 2 Agnipariksha day 1 jugjugg Jeeyo
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

असरदार रही रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट
वहीं, निर्माता, निर्देशक और अभिनेता माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट’ ने दो बड़ी फिल्मों ‘थॉर: लव एंड थंडर’ और ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा’ के सामने भी अपना दम बनाए रखा। फिल्म को रिलीज के दूसरे शुक्रवार को पूरे देश में गिनती के ही शोज मिले हैं। अधिकतर सिनेमाघरों में इसके शोज दिन में बस एक या दो ही हो रहे हैं। इसके बावजूद फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन 1.38 करोड़ रुपये की कमाई की है। पहले हफ्ते में करीब 13.80 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट’ का रिलीज के आठवें दिन 1.38 करोड़ रुपये कमाना और इस दिन बड़े धूमधाम के साथ रिलीज हुई फिल्म ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा’ का कलेक्शन एक करोड़ पर ही अटक जाना सिनेमा के लिए एक नया संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect Box Office Collection Day 8 beats Khuda Haafiz Chapter 2 Agnipariksha day 1 jugjugg Jeeyo
जुग जुग जियो का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जुग जुग जियो भी बेदम
उधर, धर्मा प्रोडक्शंस की जिस फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के शोज दूसरे हफ्ते में बढ़ाने के लिए फिल्म ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट’ के पहले हफ्ते के शोज के साथ ‘खिलवाड़’ हुआ, उसका दम भी बॉक्स ऑफिस पर निकल चुका है। पहले हफ्ते में 53.66 करोड़ रुपये कमाने वाली वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर की ये फिल्म दूसरे हफ्ते में सिर्फ 20.04 करोड़ रुपये कमा सकी। फिल्म का तीसरे शनिवार का कलेक्शन शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ 80 लाख रुपये ही रहा और अब इस फिल्म की जल्द ही सिनेमाघरों से विदाई तय होती दिखती है।

विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect Box Office Collection Day 8 beats Khuda Haafiz Chapter 2 Agnipariksha day 1 jugjugg Jeeyo
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

थॉर 4 का कलेक्शन भी गिरा
इस बीच गुरुवार को रिलीज हुई मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ की कमाई में भी शनिवार को भारी गिरावट होने की खबर है। पहले दिन करीब 18.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने वाली इस फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 12 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। फिल्म का पहले दो दिन का कलेक्शन इसके साथ ही सारी भाषाओं के कलेक्शन मिलाकर 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed