फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: रणवीर सिंह की तारीफ से खुशी से झूम उठीं उर्फी, पोस्ट शेयर कर बोलीं- समझ नहीं आ रहा...

Sat, 09 Jul 2022 02:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 09 Jul 2022 02:11 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed Reacts to Ranveer Singh Commenting Her Fashion Icon on Koffee With Karan Know More News in Hindi
कॉफी विद करण 7 - फोटो : सोशल मीडिया

कॉफी विद करण अपने 7 वें सीजन के साथ एक बार फिर धमाल मचाने के लिए वापस आ गया है। करण जौहर के टॉक शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए। शो में उन्होंने अपने बेडरूम सीक्रेट से लेकर अपने वार्डरोब तक पर खुलकर बात की। इस बीच रणवीर ने एक सवाल का जवाब देते हुए उर्फी जावेद का नाम लेकर सबको चौंका दिया। 

Urfi Javed Reacts to Ranveer Singh Commenting Her Fashion Icon on Koffee With Karan Know More News in Hindi
कॉफी विद करण 7 - फोटो : सोशल मीडिया
फैशन आइकन हैं उर्फी

दरअसल, शो के फॉर्मेट के अनुसार हर गेस्ट को रैपिड फायर राउंड से होकर गुजरना पड़ता है। इस सेगमेंट में करण सेलेब्स से सवाल पूछते हैं जिनका उन्हें तुरंत जवाब देना होता है। शो के दौरान करण की ओर से यह पूछे जाने पर कि 'कौन से सेलिब्रिटी के लिए कपड़े रिपीट करना सबसे बुरा सपना होगा।' इस रणवीर ने तुरंत जवाब देते हुए उर्फी जावेद का नाम लिया। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि वह एक फैशन आइकन हैं। उर्फी का नाम सुनकर वहां मौजूद करण और आलिया हैरान रह गए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

Urfi Javed Reacts to Ranveer Singh Commenting Her Fashion Icon on Koffee With Karan Know More News in Hindi
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी ने किया ऐसे रिएक्ट

रणवीर के इस जवाब पर उर्फी जावेद ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने इस बात पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए करण जौहर के शो का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में अपने दिल की बात भी लिखी है। उन्होंने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि मैं कैसे रिएक्ट करूं! लेकिन रणवीर सिंह आप प्यारे हो!' बता दें कि उर्फी जावेद पहली बार करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी की वजह से सुर्खियों में आई थीं। इस शो के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था। उर्फी अपने अतरंगी आउटफिट्स की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अजीबोगरीब ड्रेस की वजह से उनकी  फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed Reacts to Ranveer Singh Commenting Her Fashion Icon on Koffee With Karan Know More News in Hindi
कॉफी विद करण 7 - फोटो : सोशल मीडिया
चार साल बाद हुई शो की वापसी

करण जौहर का यह चर्चित शो चार साल के अंतराल के बाद दर्शकों के लिए वापस लौटा है। हालांकि पहली बार यह शो टीवी पर प्रसारित नहीं हो रहा है। इस बार इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है। यह शो दर्शकों के बीच 19 नवंबर, 2004 को स्टार वर्ल्ड पर डेब्यू करने के बाद से जबरदस्त हिट रहा है। इस शो में करण मशहूर हस्तियों से उनके निजी जीवन के बारे में सवाल पूछते नजर आते हैं। कई बार उनके सवालों के जवाब से विवाद भी खड़ा हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed