'शक्तिमान' भारतीय सिनेमा का मशहूर सुपरहीरो है, जिसकी फैन फॉलोइंग आज तक है और अब ये सुपरहीरो टीवी की दुनिया से निकलकर फिल्म के पर्दे पर आने वाला है। जी हां, मुकेश खन्ना के इस पॉपुलर टीवी सीरियल पर फिल्म बनने वाली है, जिस पर पानी की तरह पैसा बहाया जाएगा। 'शक्तिमान' 90 के दशक का पॉपुलर सीरियल था। इसी वजह से फैंस के बीच अपकमिंग फिल्म का बज बना हुआ है। सीरियल में मुकेश खन्ना, वैष्णवी महंत और सुरेंद्र पाल जैसे कलाकार नजर आए थे। ऐसे में हर कोई जानना चाहते हैं कि इस फिल्म में कौन-कौन नजर आएगा। लेकिन अब तक मेकर्स की तरफ से स्टार कास्ट से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। आइए आपको इस सीरियल के किरदारों के बारे में बताते हैं।
Shaktimaan: रणवीर सिंह निभाएंगे गंगाधर का किरदार, गीता बिस्वास के रोल में नजर आएगी यह अभिनेत्री!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिमान/गंगाधर
इस सीरियल में मुकेश खन्ना 'शक्तिमान' के किरदार में नजर आए थे, जिसे अलौकिक शक्तियां प्राप्त थीं। लेकिन सीरियल में ही शक्तिमान की एक आम जिंदगी भी दिखाई गई और इस किरदार का नाम गंगाधर था। इन दोनों किरदारों को मुकेश खन्ना ने बखूबी निभाया था और अब फिल्म में यह किरदार रणवीर सिंह निभाते हुए नजर आ सकते हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रणवीर सिंह इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, रणवीर सिंह की टीम भी इन रिपोर्ट्स को खारिज कर रही है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फिल्म में रणवीर सिंह ही शक्तिमान बनेंगे।
गीता बिस्वास
'शक्तिमान' में गीता बिस्वास के किरदार को अभिनेत्री वैष्णवी महंत ने निभाया था और इस किरदार में उन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनकी मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया था। खास बात ये है कि सीरियल में गीता बिस्वास और गंगाधर के बीच थोड़ी सी केमिस्ट्री भी दिखाई थी। ऐसे में फिल्म में भी यह किरदार काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। खबरों के मुताबिक, इस किरदार में रणवीर सिंह के साथ उसी अभिनेत्री को कास्ट किया जाएगा, जिनकी जोड़ी रणवीर के साथ एक दम परफेक्ट लगे। हालांकि, इस किरदार के लिए दीपिका पादुकोण का नाम आगे चल रहा है। दीपिका और रणवीर ने राम लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। हालांकि, इस किरदार को कौन निभाएगा? यह जानने के लिए दर्शकों को इंतजार करना होगा।
शक्तिमान के गुरु
सीरियल में अलौकिक शक्तियों वाला शक्तिमान था तो उनके गुरु भी थे और इस किरदार को टॉम ऑल्टर ने निभाया था, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2017 में स्किन कैंसर की वजह से टॉम का निधन हो गया। उन्होंने इस सीरियल में अहम किरदार निभाया था। वही थे जो शक्तिमान को दुश्मनों का खात्मा करने का रास्ता दिखाते हैं। हालांकि, फिल्म के लिए इस किरदार से जुड़ी अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आई।
तमराज किलविश
सीरियल में तमराज किलविश, शक्तिमान का सबसे बड़ा दुश्मन था और इस किरदार को सुरेंद्र पाल ने निभाया था। वह जितना शक्तिशाली था, उतना ही खूंखार भी था। तमराज का मकसद सिर्फ शक्तिमान की जान लेना था। वह दुनिया में अंधेरे को कायम करना चाहता था। इसी वजह से 'अंधेरा कायम रहे' किलविश का पसंदीदा डायलॉग था और इस डायलॉग को खूब पसंद भी किया गया। शक्तिमान पर बनने वाली फिल्म में जो भी अभिनेता तमराज किलविश का किरदार निभाता हुआ नजर आएगा। यकीन मानिए फैंस के बीच छा जाएगा।