{"_id":"5bb86161867a550cf33a0c9a","slug":"aamir-khan-taking-big-decision-for-multi-starrer-thugs-of-hindostan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में जरा सी चूक भी नहीं है आमिर खान को मंजूर, ट्रेलर से सबक ले करा रहे ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में जरा सी चूक भी नहीं है आमिर खान को मंजूर, ट्रेलर से सबक ले करा रहे ये काम
Sat, 06 Oct 2018 12:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
thugs of hindostan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया लेकिन ट्रेलर आमिर की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और फैंस ने इसे ट्रोल कर दिया।
2 of 6
thugs of hindostan
ट्विटर यूजर्स ने आमिर की इस फिल्म को हॉलीवुड फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन' और 'बाहुबली' का कॉम्बो बताया। कुछ यूजर्स आमिर खान को 'गरीबों का जैक स्पैरो' तक बोलने लगे। इतनी ही नहीं फिल्म के वीएफएक्स का काफी मजाक उड़ाया गया है। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि इससे आमिर खान सतर्क हो गए हैं और उन्होंने फिल्म की टीम को एक बार फिर वीएफएक्स पर काम करने की सलाह दी है।
3 of 6
thugs of hindostan
फिल्म को लेकर आमिर लगातार दर्शकों से मिलने वाले रिएक्शन पर नजरें बनाए हुए हैं। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं से इसके VFX पर दोबारा से काम करने को कहा है। टीम को दिए निर्देश में आमिर ने कहा है कि फिल्म की रिलीज से पहले जितनी भी बात संभल सकती है, उतनी संभाल ली जाए ताकि कलेक्शन में किसी तरह की कटौती की गुजांइश न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
thugs of hindostan
अब आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट ऐसे ही तो नहीं कहा जाता। ऐसे में उनके फैंस उनके किसी तरह की चूक की अपेक्षा नहीं करते हैं। यशराज बैनर की यह फिल्म भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है। अपने लोकेशन और वीएफएक्स की वजह से फिल्म का बजट 210 करोड़ का बन चुका है। अब 210 करोड़ के भारी बजट से तैयार हुई फिल्म की कमाई तो 500 करोड़ होनी बनती है।
विज्ञापन
5 of 6
thugs of hindostan
फिल्म की कमाई पर कोई आंच न आए इसलिए आमिर ने इसकी रिलीज डेट 7 से आगे बढ़ाकर 8 नवंबर कर दी। क्योंकि 7 नवंबर को दीवाली की वजह से कलेक्शन में गिरावट हो सकती थी, जोकि आमिर को कतई मंजूर नहीं था। फिल्म की एडिटिंग थिएटर में नहीं हुई है। फिल्म का एडिट बिग स्क्रीन पर ही लॉक किया जा रहा है, न कि छोटे मॉनीटर्स पर जैसा कि सामान्य तौर पर होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।