सब्सक्राइब करें

आमिर खान ने फेसबुक लाइव पर किया ऐलान, शाम 6 बजे इंस्टाग्राम पर फैंस को देंगे बड़ा सरप्राइज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
Aamir khan thank you message for fans on his birthday
Aamir Khan

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर खान ने जन्मदिन के दिन फेसबुक पर लाइव आकर अपने फैंस का शुक्रिया अदा कर अपना बर्थडे प्लान भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे।

Aamir khan thank you message for fans on his birthday
aamir khan

आपको बता दें, आमिर जोधपुर में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे थे। बर्थडे सेलीब्रेट करने के लिए वह शूटिंग छोड़ कर अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई आ गए हैं। आमिर को रिसीव करने के लिए उनकी पत्नी किरण राव एयरपोर्ट पहुंची थीं। 

Aamir khan thank you message for fans on his birthday
aamir khan
आमिर खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। आमिर इंस्टाग्राम पर आ गए हैं। आमिर ने वीडियो में इस बात का जिक्र भी किया कि इंस्टाग्राम पर आज उनका पहला दिन है और उन्होंने शाम को 6 बजे इंस्टा पर लाइव आने की जानकारी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir khan thank you message for fans on his birthday
aamir khan
गौरतलब है कि इंस्टाग्राम पर फैंस को उनके पहले पोस्ट का बेसब्री से इंतजार था। फैंस को ज्यादा इंतजार न कराते हुए आमिर ने अपने इंस्टाग्राम पर पहली तस्वीर के तौर पर अपनी मां जीनत हुसैन की फोटो शेयर की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed