लॉक डाउन के तीसरे चरण की शुरूआत मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में पुराने और नए धुरंधरों के आमने सामने से हो रही है। चीन की कंपनी टिक टॉक पर बने उस वीडियो को आमिर खान ने फर्जी वीडियो करार दिया है जिसमें कहा गया कि आमिर खान आटे के थैलों में 15-15 हजार रुपये के नोट भर भरकर लोगों को बांट रहे हैं। अपनी साख बचाने को टिक टॉक ने इसके बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के चार सितारों को इसी काम पर लगा दिया है कि वो लोगों को फर्जी वीडियो फॉरवर्ड करने से रोकें।
आमिर ने टिकटॉक वीडियो को बताया फर्जी तो चीनी कंपनी ने मैदान में उतार दिए विराट कोहली और आयुष्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के लिए सोमवार का दिन बड़ा दिलचस्प रहा। लॉकडाउन में भी अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा का घर पर ही रहकर काम कर रहे आमिर खान ने सुबह सुबह करीब 10 बजे एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा, “मैं वो बंदा नहीं हूं जो गेहूं के थैलों में पैसे रख रहा है। या तो ये पूरी तरह फेक स्टोरी है या फिर कोई रॉबिनहुड है जो अपना चेहरा नहीं सामने आने देना चाहता।”
Guys, I am not the person putting money in wheat bags. Its either a fake story completely, or Robin Hood doesn't want to reveal himself!
Stay safe.
Love.
a.
ये पूरा किस्सा शुरू हुआ 23 अप्रैल को टिक टॉक पर अजीज काजी नाम की यूजर आईडी से बनाए गए उस वीडियो से जिसमें दावा किया गया कि आमिर खान लोगों को आटे के थैलों में 15-15 हजार रुपये नकद रखकर बांट रहे हैं। मुंबई और दिल्ली के तमाम पत्रकारों ने इस खबर को अपने सोशल मीडिया पेजों पर भी साझा किया और धीरे-धीरे ये खबर आग की तरह हर तरह फैल गई।
इस बारे में लगातार ये कोशिश की जाती रही कि आमिर खान इस पर कुछ बोलें लेकिन वह चुप रहे। फिर, सरकारी एजेंसियों की नजर इस खबर की तरफ गई। उन्होंने पड़ताल शुरू की कि पैसा बांट कोई भी रहा हो लेकिन आखिर इतना सारा कैश आ कहां से आ रहा है? इसी के बाद आमिर खान का आज सुबह ये ट्वीट आया। टिक टॉक पर बनाए गए आमिर के पैसे बांटने वाले कथित वीडियो को तमाम लोगों ने ट्विटर पर भी शेयर किया है।
Wow AAMIR KHAN. ♥️
Proud of you. Love you. pic.twitter.com/Zef3ukUPTw
मामला हद से आगे बढ़ता देख टिक टॉक के अफसर भी सक्रिय हुए। चीन की कंपनी टिक टॉक वैसे भी भारतीय एजेंसियों के निशाने पर है। इसके सबसे ज्यादा डाउनलोड भारत में ही हो रहे हैं। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग इसका विरोध कर रहे हैं लेकिन कंपनी की मार्केटिंग टीम अपनी ब्रांडिंग ठीक रखने के लिए इन दिनों पानी की तरह पैसा बहा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और कीर्ति सेनन भी टिक टॉक के नए ब्रांड अंबेसडर बन गए हैं। कंपनी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, “फेक न्यूज नुकसानदायक, हमें ये गलत सूचनाओं से लैस करती है, भरोसे का क्षरण करती है और समुदायों पर असर डालती है।” कंपनी की तैयारी इस कैंपेन को दूरदर्शन समेत तमाम अन्य चैनलों पर भी चलाने की है।
India faces a huge crisis at the moment and @imVkohli, @kritisanon, @ayushmannk, and Sara Ali Khan have joined hands with us to fight it. Be a part of the solution - #MatKarForwardhttps://t.co/AiTCLNIaDg#TikTokIndia #TikTok pic.twitter.com/ObL0ab4YAE