फिल्म अभिनेता आमिर खान एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार विवाद की वजह उनका कोई बयान न होकर एक मुलाकात है जो उन्होंने तुर्की की प्रथम महिला एमिने एर्दोगन से की। पिछले कई दिनों से भारत और तुर्की के बीच मतभेद पैदा हो रहे हैं। ऐसे में आमिर की ये मुलाकात लोगों को रास नहीं आ रही है। आमिर तुर्की में अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करने गए हैं। भले ही आमिर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाते हों लेकिन उनके विवादों की लिस्ट भी कुछ छोटी नहीं है। चलिए आज आपको उनसे जुड़े कुछ विवाद बताते हैं।
कभी अमिताभ की एक्टिंग को बताया खराब तो कभी अपने डॉगी का नाम रखा शाहरुख, जानिए आमिर खान के विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख पर दिया विवादित बयान
साल 2003 में आमिर खान उस वक्त विवादों में फंस गए जब उन्होंने अपने ब्लॉग पर ये लाइने लिखीं- “शाहरुख मेरे पैर चाट रहा है और मैं उसे बिस्कुट खिला रहा हूं।” दरअसल शाहरुख, आमिर के एक पेट डॉग का नाम था। लेकिन इस बात पर इतना विवाद हुआ कि आमिर को सोशल मीडिया पर सफाई देनी पड़ी। इसके बाद ही शाहरुख और आमिर के बीच कोल्डवॉर बढ़ा था।
असहिष्णुता का मुद्दा
करीब पांच साल असहिष्णुता के मसले पर आमिर खान ने कहा था कि उनकी पत्नी को भारत में रहने में डर लगता है। इस बयान के बाद आमिर को विरोध का सामना करना पड़ा था। अनुपम खेर और परेश रावल जैसे अभिनेताओं ने ही आमिर के बयान की आलोचना की थी। हालांकि आमिर ने तब कहा था कि वो अपने बयान पर कायम हैं।
अमिताभ बच्चन पर भी दिया बयान
साल 2005 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ब्लैक को लेकर आमिर खान ने काफी विवादास्पद बयान दिया था। आमिर का कहना था कि, वह जब फिल्म देखकर आए तो उन्हें अमिताभ बच्चन की भूमिका सिर के ऊपर से निकल गई। इस बयान के बाद आमिर और अमिताभ के बीच अनबन की खबरें भी आई थीं। हालांकि वक्त के साथ ये बयान फीका पड़ गया और आमिर ने अमिताभ के साथ फिल्म में काम भी किया।
पीके पर विवाद
आमिर खान की सबसे विवादित फिल्म 'पीके' 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पहले आमिर के न्यूड पोस्टर तो बाद में फिल्म में हिंदू धर्म का मखौल उड़ाने के चलते आमिर सभी के निशानों पर आ गए। कई जगहों पर फिल्म का विरोध हुआ। आमिर खान के पोस्टर भी जलाए गए थे।