'महात्मा गांधी के विचार व्यापक हैं। उनके विचारों को प्रचारित करने के लिए फिल्म और टेलिविजन जगत के तमाम शानदार काम कर रहे हैं। आप लोगों को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भी जाना चाहिए, जहां देश और दुनिया से लोग आ रहे हैं।' ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कला और सिने हस्तियों को संबोधित करते हुए कही। महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के खास मौके पीएम आवास पर एक कार्यक्रम रखा गया था। इसमें शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत समेत कई बड़ी हस्तियां नजर आईं।
आमिर, शाहरुख और सलमान सहित इन स्टार्स ने दोहराए गांधीजी के विचार, PM मोदी ने की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें कई सारे फिल्मीं सितारे महात्मा गांधी के संदेशों को दोहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, सोनम कपूर, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे सितारे शामिल हैं। ये सभी बारी-बारी से आकर बापू के विचारों को पढ़ते हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा- 'फिल्मीं सितारों ने साथ में आगे आकर महात्मा गांधी को ट्रिब्यूट दिया है। #ChangeWithin एक सराहनीय प्रयास है। इससे गांधी जी के विचारों को दूर दूर तक पहुंचाने में मदद मिलेग। इससे लोगों के अंदर सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे।'
The film fraternity comes together to pay tributes to Mahatma Gandhi!#ChangeWithin is an excellent effort, which will add momentum towards ensuring Gandhi Ji’s message reverberates far and wide. It will also inspire citizens to take up causes dear to Bapu. pic.twitter.com/cS0RRekqTd
सोशल मीडिया पर पीएमओ इंडिया की ओर से कुछ वीडियोज भी शेयर किए गए हैं। वीडियोज में आमिर- शाहरुख के अलावा कंगना नजर आ रही है। शाहरुख- आमिर के वीडियो में दोनों ही अभिनेता पीएम मोदी के इस कदम की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
The session was good and informal, says director Imtiaz Ali. He also highlights how this effort will add strength to popularising Gandhian thoughts. pic.twitter.com/B39UfOu0LE It’s a remarkable day for us.
It was a wonderful interaction, says @aamir_khan.
PM @narendramodi has given great respect to our industry.
Hear what Kangana Ranaut has to say... pic.twitter.com/Y0w6VvltV2
A great way to involve everyone, says @iamsrk.
Two top film personalities talk about the meeting with PM @narendramodi.
Watch this one... pic.twitter.com/hzhJsKDqsG
इस मौके आमिर खान ने अपनी बात रखते हुए कहा- 'महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की कोशिशों की मैं सराहना करता हूं। चूंकि हम सिनेमा का हिस्सा हैं और क्रिएटिव माने जाते हैं, ऐसे में हम काफी कुछ कर सकते हैं। मैं मोदी जी को भरोसा दिलाता हूं कि हम इस दिशा में जरूर कुछ करने का प्रयास करेंगे।'