फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिमा चौधरी और असरानी ने भाजपा प्रत्याशी का किया प्रचार, फिल्मी डायलॉग्स के साथ मांगे वोट

Sat, 19 Oct 2019 11:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 19 Oct 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Election Mahima Chaudhary and Asrani campaigning for BJP candidate Kavita Jain
Mahima Chaudhary, Asrani - फोटो : amar ujala

हरियाणा का विधानसभा चुनाव इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। शनिवार का दिन सभी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। आखिरी दिन होने के कारण कई प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। वहीं सोनीपत में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी कविता जैन ने रोड शो का आयोजन किया। इन रोड शो में उनका प्रचार करने अभिनेत्री महिमा चौधरी और अभिनेता असरानी भी पहुंचे। 

Haryana Assembly Election Mahima Chaudhary and Asrani campaigning for BJP candidate Kavita Jain
mahima chaudhary - फोटो : file photo

इन दोनों कलाकारों ने कविता जैन के लिए बड़े ही अनोखे अंदाज में प्रचार किया और मतदाताओं से उन्हें वोट करने की अपील की। महिमा चौधरी और असरानी ने अपनी फिल्मों के डायलॉग्स बोलकर भी लोगों से भाजपा प्रत्याशी कविता जैन के लिए वोट करने की अपील की। अभिनेत्री महिमा चौधरी ने उनके प्रचार के लिए अपनी फिल्म 'दाग द फायर' का डायलॉग बोला। उन्होंने कहा- 'औरतों को पांव की जूती समझना छोड़ दे सेठ जिस दिन पड़ेगी तो... बेभाव की पड़ेगी'।

Haryana Assembly Election Mahima Chaudhary and Asrani campaigning for BJP candidate Kavita Jain
Asrani - फोटो : file photo

वहीं हास्य कलाकार असरानी ने भी कविता जैन के चुनाव प्रचार के दौरान अपनी सुपरहिट फिल्म शोले का डायलॉग बोला। उन्होंने अपनी मशहूर डायलॉग 'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं' को चुनाव प्रचार के अनुसार बदलते हुए कहा- 'थोड़े इधर जाओ.. थोड़े उधर जाओ बाकि सारे कविता जैन के पीछे आओ। इसके बाद इसी डॉयलॉग को सुधारते हुए असरानी जोर से कहा- कोई कहीं मत जाओ, सारे कविता जैन के पीछे आओ...' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Assembly Election Mahima Chaudhary and Asrani campaigning for BJP candidate Kavita Jain
असरानी - फोटो : SELF

कविता जैन के चुनाव प्रचार के दौरान असरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की। साथ ही रोड शो में मौजूद जनता के इस विधान सभा चुवान भाजपा को वोट देने की अपील की थी। आपको बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार थम गया। यहां 21 अक्तूबर को मतदान होगा जबकि 24 अक्तूबर को मतगणना होगी। 

विज्ञापन
Haryana Assembly Election Mahima Chaudhary and Asrani campaigning for BJP candidate Kavita Jain
Mahima Chaudhary - फोटो : file photo

इसके अलावा 21 अक्तूबर को ही कई राज्यों की 64 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान होगा। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 जबकि हरियाणा में 90 सीटे हैं। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। पिछले चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन की सरकार है, वहीं हरियाणा में भाजपा ने बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। 

पढ़ें: इंडियन आइडल 11 में 'छोटू बच्चा' का गाना सुन दंग रह गईं नेहा, एक कंटेस्टेंट तो Kiss कर गया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed