{"_id":"5d2cfb8a8ebc3e6c9e1b8fc5","slug":"aamna-sharif-birthday-special-and-her-life-unfacts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: पति के लिए इस एक्ट्रेस ने छोड़ दिया करियर, शादी के बाद अपनाया अलग धर्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: पति के लिए इस एक्ट्रेस ने छोड़ दिया करियर, शादी के बाद अपनाया अलग धर्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 16 Jul 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Aamna Sharif
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी में 'कहीं तो होगा' सीरियल की कशिश तो आपको याद ही होगी । इस सीरियल में लीड रोल कर कशिश ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। एक-दो सीरियल में काम करने के बाद कशिश ने ग्लैमर की दुनिया से किनारा कर लिया। लंबे समय से वो लाइम लाइट से दूर हैं। 16 जुलाई 1982 को मुंबई में जन्मी आमना शरीफ आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं।
2 of 5
aamna sharif
10 साल तक टीवी इंडस्ट्री में रहने के बाद आमना ने 2013 में करियर छोड़ने का फैसला लिया। आमना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अमित कपूर से शादी कर ली। इससे पहले कई सालों से वे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी के बाद आमना ने हिंदू धर्म अपना लिया।
3 of 5
aamna sharif
अब आमना पारिवारिक जिंदगी में बिजी हैं। आमना 2015 में एक बेबी ब्वॉय की मां बनी थीं। आमना के बेटे का नाम आर्यन कपूर है। आमना की शादी से पहले उनकी कई एक्टर्स के साथ नजदीकियों की खबर मीडिया में आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aamna sharif
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजीव खंडेलवाल के साथ उनके लिंक अप की खबरें भी आम हो गई थीं। अपना एक्टिंग करियर छोड़ने से पहले आमना कई म्यूजिक एलबम में भी काम कर चुकी हैं। आमना ने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया था।
विज्ञापन
5 of 5
aamna sharif
आमना साल 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' में नजर आई थीं। फिल्म 'एक विलेन' में आमना ने रितेश देशमुख की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके अलावा 'आलू चाट', 'आओ विश करें' और 'शक्ल पे मत जा' जैसी फिल्में आमना की एक्टिंग लिस्ट में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।