फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार साड़ी में दिखीं आराध्या बच्चन, स्कूल फंक्शन में पहुंच अमिताभ ने भी बढ़ाया हौसला

Sat, 21 Dec 2019 09:33 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 21 Dec 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
aaradhya bachchan wore saree in school function with aishwarya bachchan
aaradhya bachchan - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बॉलीवुड के मशहूर स्टारकिड्स में से एक हैं। ऐश्वर्या अक्सर बेटी आराध्या के साथ दिखती हैं। काम से वक्त निकालकर वो बेटी के स्कूल फंक्शन में पहुंचीं। इस दौरान आराध्या साड़ी पहने नजर आईं। 

aaradhya bachchan wore saree in school function with aishwarya bachchan
aaradhya bachchan - फोटो : social media

आराध्या की कई तस्वीरें आईं हैं।वो धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। बीते दिन उनके स्कूल में एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया। यहां आराध्या ने भी अपनी एक परफॉर्मेंस दी। आराध्या ने इस दौरान लाल, हरे और पीले रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी। उन्होंने लाल रंग की बिंदी और लिप्स्टिक लगाई थी। साथ ही बालों में गजरा लगाया।

aaradhya bachchan wore saree in school function with aishwarya bachchan
aaradhya bachchan - फोटो : social media

ऐश्वर्या के लुक की बात करें तो उन्होंने गुलाबी रंग का सलवार सूट पहना। फंक्शन के लिए ऐश्वर्या बेटी का हाथ पकड़कर पहुंचीं। गुलाबी रंग के सलवार सूट में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
aaradhya bachchan wore saree in school function with aishwarya bachchan
aaradhya bachchan - फोटो : social media

स्कूल में परफॉर्मेंस के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आराध्या स्टेज पर खड़ी हैं और अपने डायलॉग बोल रही हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन आगे की पंक्ति में बैठे दिखे। उन्होंने आराध्या का हौसला बढ़ायाा। उनके बगल में नीता अंबानी थीं। वहीं आराध्या के परफॉर्मेंस के दौरान अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान मोबाइल से वीडियो बनाते हुए दिखे। बता दें कि शाहरुख भी अपने बेटे अबराम को लेकर पहुंचे थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#AaradhyaBachchan delivers a powerful statement on women empowerment at her school’s annual day event

A post shared by Bewitching Bachchans (@tasnimaktastic) on

विज्ञापन
aaradhya bachchan wore saree in school function with aishwarya bachchan
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : instagram

ऐश्वर्या की फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आई थीं। फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव की मुख्य भूमिका थी। फिलहाल ऐश्वर्या ने निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म साइन की है, जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। 

नागरिकता कानून के प्रदर्शन के बीच चर्चा में अमिताभ बच्चन का ट्वीट, लोग कर रहे कमेंट्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed