फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई के #Aarey में पेड़ों की कटाई के खिलाफ फूटा सेलेब्स का गुस्सा, ट्वीट कर जताया विरोध

Sat, 05 Oct 2019 01:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 05 Oct 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
Aarey Forest Bollywood Stars Goes Angry On Social Media See Tweets
#Aarey - फोटो : Social Media

बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने की सभी याचिकाओं को खारिज करने के बाद यहां पेड़ काटने का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे ही पेड़ों की कटाई का काम शुरू हुआ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और देर रात इन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। अब इस मामले में बॉलीवुड सेलेब्स का गुस्सा भी फूटा है।



Aarey Forest Bollywood Stars Goes Angry On Social Media See Tweets
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter

स्वरा भास्कर ने भी इस फैसले का विरोध किया है। हर मामले में अपनी आवाज उठाने वालीं स्वरा ने ट्वीट किया- और ये शुरू हो गया। आरे जंगल नष्ट हो रहे हैं। वहीं बॉलीवुड फिल्म मेकर ओनिर ने भी लिखा, अंधेरे में हमारे पेड़ों पर कुल्हाड़ी गिर रही है। RIP आरे फोरेस्ट। हम तुम्हें नहीं बचा पाए। मेरा दिल यह जानने के लिए टूट जाता है कि सुबह तक कई खड़े पेड़ मानव लालच में पड़ गए होंगे।
 

Aarey Forest Bollywood Stars Goes Angry On Social Media See Tweets
Dia Mirza - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी इसका विरोध करते हुए वीडियो शेयर किया है। दीया मिर्जा वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, क्या यह अवैध नहीं है? आरे में यह हो रहा है क्यों? कैसे? दीया मिर्जा ने अपने ट्वीट में बीएमसी, विशाल डडलानी, आदित्य ठाकरे, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को टैग किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aarey Forest Bollywood Stars Goes Angry On Social Media See Tweets
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- रात में पेड़ों को काटना एक दयनीय प्रयास है। जो ऐसा कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं, वो भी जानते हैं कि ये गलत है। फरहान ने इसके साथ ही #Aarey #GreenIsGold #Mumbai जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया।
   
विज्ञापन
Aarey Forest Bollywood Stars Goes Angry On Social Media See Tweets
#Aarey - फोटो : Social Media

आशिकी 2 फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। श्रद्धा ने सड़कों पर इसके विरोध में प्रदर्शन भी किया था। इसके अलावा ट्विटर पर भी वह आरे से पेड़ काटने के फैसले का विरोध करती रही हैं। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि मेट्रो के लिए आरे कालोनी में करीब 2700 पेड़ काटे जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Trying to do my bit. Went live on my insta sometime back to show you all how so many people have come together to stand up against this. 2700+ trees are slated to be chopped down for the Metro. Unacceptable. Shocking. As if we don’t have enough environmental issues already. As if Mumbai doesn’t have enough pollution already. And permission is granted to chop off the lungs of the city. This HAS TO STOP. #SAVEAAREY #TRYYOURBITFORTHEENVIRONMENT @aareyforest ❤️

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed