फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी 86 किलो की परिणीति चोपड़ा दिखती थीं ऐसीं, आज इतनी हुई स्लिम, यकीन करना मुश्किल

Sat, 05 Oct 2019 12:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 05 Oct 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra Latest Transformation Slim Look
parineeti chopra - फोटो : social media

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर जिम की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। परिणीति ने अपना वजन घटाकर फैंस को इंप्रेस कर दिया है। जब वह 25 साल की थीं, तब उनका वजन 86 किलो तक पहुंच गया था। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उनके वजन को लेकर काफी ट्रोल भी किया गया लेकिन अब उनका लुक देखते ही बनता है।

Parineeti Chopra Latest Transformation Slim Look
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा की ये ताजा तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो बेहद स्लिम दिख रही हैं। परिणीति तस्वीरों में अपना फ्लैट टमी फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को काफी पसंद आ रहा है और उनकी मेहनत की तारीफें कर रहे हैं।

Parineeti Chopra Latest Transformation Slim Look
parineeti chopra - फोटो : social media

परिणीति ने इस दौरान ब्लू कलर का क्रॉप टॉप कैरी किया है साथ ही ग्रीन कलर का जैगिंग्स पहना हुआ है। परिणीति के लिए अपना वजन कम करना काफी मुश्किल था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका वजन बहुत तेजी से बढ़ता है इसलिए वह अब अपनी डाइट को लेकर पहले से ज्यादा सचेत रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra Latest Transformation Slim Look
parineeti chopra - फोटो : social media

फिल्मों की बात करें तो रिभु दासगुप्ता निर्देशित 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की हिंदी रीमेक की शूटिंग हाल ही में परिणीति ने खत्म की है। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। जो तलाकशुदा महिलाओं की जिंदगी को दर्शाती है। एक लापता शख्स की जांच में उलझी यह कहानी तीन महिलाओं की जिंदगी को बेहद ही कठिन और पेचीदा बना देती है। फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' पॉला हॉकिन्स की 2015 में लिखी कहानी पर आधारित है। 

विज्ञापन
Parineeti Chopra Latest Transformation Slim Look
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के अलावा परिणीति के पास साइना नेहवाल की बायोपिक भी है। इसके लिए परिणीति लंबे समय से ट्रेनिंग ले रही हैं। पिछले दिनों बैडमिंटन कोर्ट से परिणीति की एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वो प्रैक्टिस करती नजर आई थीं। सूत्र बताते हैं कि साइना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग आगे खिसकने की यही बड़ी वजह है कि परिणीति पहले 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की रीमेक पूरी करना चाहती थीं।

Spotted: ओवरसाइज ड्रेस में नजर आईं प्रियंका, तो रणवीर-रणबीर ने स्वैग से जीता दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed