फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूनम ढिल्लन की बेटी ग्लैमरस लुक से जाह्नवी-सारा को भी देती हैं मात, तस्वीरें देख आ जाएगा यकीन

Sat, 05 Oct 2019 12:22 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 05 Oct 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
Poonam Dhillon Daughter Paloma Thakeria Pictures Viral Social Media
paloma - फोटो : social media

बॉलीवुड में इन दिनों स्टारकिड का बोलबाला है। जाह्नवी कपूर, सारा अली खान और अनन्या पांडे के बाद कई ऐसे सितारों के बच्चे हैं जो जल्द ही डेब्यू कर सकते हैं। कुछ स्टारकिड तो ऐसे हैं जिन्होंने अभी पर्दे पर कदम नहीं रखा है लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस की संख्या लाखों में है। ऐसी ही एक अभिनेत्री की बेटी हैं पालोमा ठाकेरिया ढिल्लन। पालोमा गुजरे जमाने की अभिनेत्री पूनम ढिल्लन की बेटी हैं। इन दिनों उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।

Poonam Dhillon Daughter Paloma Thakeria Pictures Viral Social Media
paloma - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर पालोमा की तस्वीरों को देखकर लगता है कि वो बॉलीवुड में आने की तैयारी में हैं। 24 साल की पालोमा के पिता अशोक ठाकेरिया हैं। पूनम और अशोक के मिलने का किस्सा भी बड़ा रोचक है। निर्माता-निर्देशक उमेश मेहरा और उनकी पत्नी ने एक बार होली पार्टी दी थी जहां पूनम की मुलाकात अशोक ठाकेरिया से हुई।

Poonam Dhillon Daughter Paloma Thakeria Pictures Viral Social Media
paloma - फोटो : social media

अशोक से मिलने से पहले पूनम ब्रेकअप के दौर से गुजर रही थीं। इस मुश्किल घड़ी में दोनों करीब आए और साल 1988 में शादी कर ली। कुछ दिनों तो दोनों के बीच सबकुछ ठीक चला लेकिन अशोक, पूनम को समय नहीं देते थे। इस वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं और साल 1997 में ये रिश्ता खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Dhillon Daughter Paloma Thakeria Pictures Viral Social Media
paloma - फोटो : social media

पूनम और अशोक के दो बच्चे हैं। बेटा अनमोल और बेटी पालोमा। तलाक के बाद पूनम बच्चों को लेकर अकेले रहने लगीं और सिंगल मदर के तौर पर बच्चों को पाला। कुछ समय पहले ऐसी चर्चा थी कि भंसाली की फिल्म से पूनम ढिल्लन के बेटे अनमोल डेब्यू करेंगे।

विज्ञापन
Poonam Dhillon Daughter Paloma Thakeria Pictures Viral Social Media
paloma - फोटो : social media

पूनम की बेटी पालोमा सोशल मीडिया पर अक्सर फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी एक्टिविटीज को देखकर लगता है कि पालोमा डेब्यू के लिए पूरी तैयारी कर चुकी हैं। पालोमा ने मुंबई के जमनाबाई नर्सी स्कूल से पढ़ाई की है। इंस्टाग्राम पर उनके 36 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed