सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sushmita Sen: जियाना के दूसरे जन्मदिन पर बुआ सुष्मिता ने बरसाया प्यार, नोट साझा कर भतीजी को दीं शुभकामनाएं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 01 Nov 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
Aarya 3 Actress Sushmita Sen send wishes to niece Ziana on her 2nd birthday mom Charu asopa reacts
सुष्मिता सेन और जियाना - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के जरिए सुर्खियां बटोरती हैं। अभिनेत्री अपनी फिल्म 'आर्या 3' को लेकर चर्चा में चल रही है। अब इसी बीच सुष्मिता ने अपनी भतीजी जियाना के दूसरे बर्थडे पर उन्हें बेहद खास अंदाज में विश किया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या लिखा है।

Trending Videos
Aarya 3 Actress Sushmita Sen send wishes to niece Ziana on her 2nd birthday mom Charu asopa reacts
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

 सुष्मिता सेन अभिनेत्री होने के अलावा दो बेटियों की मां भी हैं, जो बच्चों से बहुत प्यार करती हैं। इसलिए वह अक्सर अपनी भतीजी जियाना पर प्यार बरसाती नजर आती हैं। आज जियाना दो साल का हो गई हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने उसके साथ बिताए मजेदार पलों का एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया और जियाना के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।

Gayatri Joshi: इटली में कार हादसे के बाद पहली बार नजर आईं गायत्री जोशी, पति के साथ एक कार्यक्रम में हुईं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Aarya 3 Actress Sushmita Sen send wishes to niece Ziana on her 2nd birthday mom Charu asopa reacts
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

वीडियो में सुष्मिता बेबी जियाना के साथ सनरूफ से कार से बाहर खड़ी होकर मुंबई में नाइट राइड का आनंद लेती नजर आ रही हैं। क्लिप को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो जियाना। यह तस्वीर 2 साल पुरानी है। आपका एक और सबसे शरारती साल शुरू हो गया है। भगवान आपको हमेशा अपना आशीर्वाद दें। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। जब आप हमारी अगली ड्राइव के लिए तैयार हो तो मुझे बताएं। बुआ एवररेडी हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

Aarya 3 Actress Sushmita Sen send wishes to niece Ziana on her 2nd birthday mom Charu asopa reacts
चारू असोपा और राजीव सेन बेटी के साथ - फोटो : Instagram

अभिनेत्री चारू असोपा ने भी अपनी बेटी के लिए एक बहुत ही प्यारा नोट साझा किया और लिखा, 'यकीन नहीं होता कि तुम 2 साल की हो गई हो मेरी जान। आप सचमुच सबसे अच्छी चीज हैं, जो मेरे साथ कभी घटित हुई है। पूरी दुनिया की सबसे अच्छी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। लव यू बहुत, बहुत, बहुत सारा मेरी राजकुमारी जियाना।'

Karwa Chauth: शादी से पहले ये हसीनाएं रख चुकीं हैं करवाचौथ का व्रत, इस अभिनेत्री ने चौथी क्लास से किया था शुरू

विज्ञापन
Aarya 3 Actress Sushmita Sen send wishes to niece Ziana on her 2nd birthday mom Charu asopa reacts
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'ताली' में नजर आई थीं। 'ताली' में सुष्मिता ने ट्रांसजेंडर सोशल वर्कर श्रीगौरी सावंत का किरदार निभाया है। इस सीरीज में श्रीगौरी सावंत के जीवन में आई चुनौतियों को बड़ी ही पास से दिखाया गया है। अब अभिनेत्री जल्द ही 'आर्या 3' में भी नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed