बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सुष्मिता सेन पिछले काफी दिनों से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका नाम आए दिन मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक उछलता रहता है। पहले वह ललित मोदी संग अफेयर की चर्चा के बाद वह अपनी तबीयत की वजह से सुर्खियों में थीं। हालांकि, अब वह अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर वापसी करने लगी हैं। कुछ समय पहले वेब सीरीज 'ताली' से लोगों का दिल जीतने वाली सुष्मिता जल्द ही 'आर्या 3' के जरिए धमाल मचाने वाली हैं, जिसका टीजर आज फैंस के सामने आ गया है।
Aarya 3 Teaser: शेरनी बन दहाड़ने को तैयार सुष्मिता सेन, 'आर्या 3' के धमाकेदार टीजर के साथ सामने आई रिलीज डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरनी अपने पंजे को तेज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, क्योंकि डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने क्राइम थ्रिलर सीरीज 'आर्या' के दोनों सीजन हिट रहने के बाद तीसरे सीजन की घोषणा के बाद से दर्शकों को इसका इंतजार था। आर्या के 'सीजन 2' में दमदार किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी एक बार फिर से आर्या सरीन के रूप में वापसी कर रही हैं। वहीं निर्माता और निर्देशक राम माधवानी भी स्क्रीन पर जादू पैदा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कुछ समय पहले सुष्मिता ने अपनी सीरीज की रिलीज होने का हिंट दिया था और आज इसका टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें वह एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं।
सुष्मिता सेन ने 'आर्या सीजन 3' के लिए अपनी तैयारियों को साझा करके प्रशंसकों को उत्सुक कर दिया था। अब, निर्माताओं ने आखिरकार सीरीज का एक दिलचस्प टीजर जारी किया है और प्रशंसकों को उत्साहित करते हुए सीरीज की रिलीज डेट की घोषणा की है। 'आर्या 3' के निर्माताओं ने सुष्मिता सेन-स्टारर सीरीज के तीसरे सीजन का दिलचस्प टीजर साझा किया। ट्रेलर में देखने को मिलता है कि कैसे सुष्मिता सेन अपने परिवार की रक्षा के लिए कड़ा संघर्ष करती हैं और उनकी रक्षा करते हुए उन्हें गोली लग जाती है।
Vivek Agnihotri: सीएम योगी से विवेक अग्निहोत्री ने की मुलाकात, छात्रों को द वैक्सीन वॉर दिखाने का किया अनुरोध
Sunny Deol: सनी देओल ने बेटे राजवीर को करियर के लिए दी थी यह सलाह, बोले- मुझे पिता धर्मेंद्र से मिली थी यह सीख
राम माधवानी द्वारा निर्मित और सह-निर्देशित 'आर्या 3', डिज्नी + हॉटस्टार पर 3 नवंबर से स्ट्रीम होगा। सुष्मिता सेन ने जून 2020 में 'आर्या' के साथ कमबैक किया था। इतना ही नहीं इस सीरीज से अभिनेत्री ने अपना ओटीटी डेब्यू भी किया था। शो में, अभिनेत्री एक मां का किरदार निभाती हैं, जो अपराध की दुनिया से अपने परिवार की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक बढ़ जाती है।