{"_id":"658c18504a5ce3e59106baee","slug":"aashiqui-3-triptii-dimri-becomes-a-part-of-kartik-aaryan-starrer-film-mukesh-bhatt-expressed-anger-on-the-repo-2023-12-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aashiqui 3: 'आशिकी 3' का हिस्सा बनीं तृप्ति डिमरी? मुकेश भट्ट ने रिपोर्ट पर निकाली भड़ास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aashiqui 3: 'आशिकी 3' का हिस्सा बनीं तृप्ति डिमरी? मुकेश भट्ट ने रिपोर्ट पर निकाली भड़ास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 27 Dec 2023 05:58 PM IST
सार
बीते दिन रिपोर्ट आई कि तृप्ति डिमरी, 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस फरमाएंगी। हालांकि, अब इन अफवाहों पर निर्माता मुकेश भट्ट ने चुप्पी तोड़कर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
मुकेश भट्ट-तृप्ति डिमरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में शानदार प्रदर्शन किया है। रणबीर कपूर संग तृप्ति की केमिस्ट्री को दर्शकों के जरिए खूब सराहा गया। नतीजा यह निकला कि तृप्ति नेशनल क्रश बन गईं। बीते दिन अभिनेत्री के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई। रिपोर्ट थी कि तृप्ति को 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के अपोजिट देखा जाएगा। हालांकि, अब इस पर फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट ने चुप्पी तोड़ी है। निर्माता का बड़ा बयान तृप्ति के फैंस को झटका दे सकता है।
2 of 5
कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्माता मुकेश भट्ट की 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी की कास्टिंग की खबर बीते दिन सामने आई, लेकिन जब हालिया इंटरव्यू में मुकेश से तृप्ति की कास्टिंग को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। मुकेश भट्ट ने कहा, 'बकवास! यह बिल्कुल झूठ है। मैंने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब तक स्क्रिप्ट और संगीत तैयार नहीं हो जाते, हम कास्टिंग नहीं करेंगे, लेकिन हर कोई मेरी लोकप्रिय आशिकी फ्रेंचाइजी को भुनाना चाहता है। यह अस्वीकार्य है। मैं इस महिला से मिला भी नहीं हूं।'
3 of 5
तृप्ति डिमरी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश भट्ट ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि जब तक वह 'आशिकी 3' के संगीत से संतुष्ट नहीं होंगे फिल्म पर काम शुरू नहीं करेंगे। निर्माता ने कहा, 'एकमात्र नाम जिसे फाइनल किया गया है वह कार्तिक आर्यन हैं। कार्तिक और संगीत आशिकी 3 के सितारे हैं। बाकी सब कुछ संगीत मिलने के बाद होगा, उससे पहले नहीं।'
रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' में तृप्ति डिमरी के बोल्ड सीन खूब सुर्खियों में छाए रहे। फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद तृप्ति लगातार खबरों में बनी हुई हैं। हालांकि, मुकेश भट्ट के बयान से यह साफ हो गया है कि अभिनेत्री 'आशिकी 3' का हिस्सा नहीं हैं। साथ ही फिल्म में कौन सी अभिनेत्री मुख्य भूमिका में होंगी, यह जानने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
'आशिकी' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 1990 में रिलीज हुई और इसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को लॉन्च किया गया। इसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। यह फिल्म जबरदस्त म्यूजिकल हिट साबित हुई और दोनों नए कलाकार रातोंरात स्टार बन गए। दूसरी फिल्म, 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया और यह वर्ष 2013 में रिलीज हुई। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित 'आशिकी 2' भी म्यूजिकल हिट रही। 'आशिकी 3' का निर्देशन अनुराग बसु करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।