फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फौजियों के बराबर ठंड नहीं झेल पाए राहुल रॉय, हालत पहले से बेहतर, निर्माता ने किया इलाज का पूरा इंतजाम

Mon, 30 Nov 2020 04:17 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 30 Nov 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Aashiqui Actor Rahul Roy Health Update Was Suffering From Brain Stroke Hospitalised at Nanavati Hospital
राहुल रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'एलएसी- लिव द बैटल' की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुए अभिनेता राहुल रॉय की तबीयत अब पहले से बेहतर है। फिल्म की निर्माता निवेदिता बसु ने बताया  कि फिल्म की शूटिंग कारगिल में हो रही है और वहां का तापमान अक्सर -13 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे हो जाता है। उसी का असर राहुल पर पड़ा। हालांकि, इस समय वह ठीक हैं। गौरतलब है कि देश के फौजी इस तापमान में ही लगातार दुश्मनों से देश की रक्षा के लिए वहां डटे रहते हैं।

Aashiqui Actor Rahul Roy Health Update Was Suffering From Brain Stroke Hospitalised at Nanavati Hospital
राहुल रॉय

निवेदिता फिल्म 'एलएसी- लिव द बैटल' का निर्माण एक और निर्माता चित्रा वकील शर्मा के साथ मिलकर कर रही हैं। उन्होंने शूटिंग स्थल की जानकारी देते हुए कहा कि कारगिल में इस समय मौसम की हालत बहुत खराब है। वहां का तापमान कभी-कभी -13 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है। यह तापमान इतना है कि किसी को जमा भी सकता है और वही चीज राहुल के साथ भी हुई। निवेदिता ने बताया कि राहुल के हिस्से की मात्र एक दिन की शूटिंग बाकी है।

Aashiqui Actor Rahul Roy Health Update Was Suffering From Brain Stroke Hospitalised at Nanavati Hospital
राहुल रॉय

राहुल रॉय की तबीयत तो पिछले हफ्ते ही खराब हो गई थी लेकिन बीते रविवार को ही खबर आई के राहुल फिल्म 'एलएसी- लिव द बैटल' की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित हुए हैं। फिल्म की निर्माता निवेदिता ने बताया कि जैसे ही उन्हें राहुल की तबीयत के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत इस फिल्म के निर्देशक नितिन कुमार गुप्ता से कहा कि राहुल को तुरंत यहां से निकाला जाए। ताकि, उन्हें अस्पताल में उपचार मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aashiqui Actor Rahul Roy Health Update Was Suffering From Brain Stroke Hospitalised at Nanavati Hospital
राहुल रॉय

निवेदिता ने उन अफवाहों को भी दरकिनार किया जिसमें कहा जा रहा है कि राहुल की तबीयत 'एलएसी- लिव द बैटल' फिल्म की शूटिंग के दौरान बिगड़ी है लेकिन इस फिल्म के निर्माता उनकी कोई मदद नहीं कर रहे हैं। निवेदिता ने बताया है कि फिल्म के निर्माता अस्पताल में उनके इलाज का पूरा खर्च उठा रहे हैं। राहुल का इलाज इस समय मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा है। राहुल की तबीयत खराब होने पर सबसे पहले उन्हें कारगिल से श्रीनगर लाया गया और वहां से सीधा मुंबई पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Aashiqui Actor Rahul Roy Health Update Was Suffering From Brain Stroke Hospitalised at Nanavati Hospital
राहुल रॉय - फोटो : instagram/officialrahulroy

ज्ञात है कि राहुल को वर्ष 1990 में महेश भट्ट के निर्माण में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' से पहचान मिली। इसके बाद उन्हें 'जानम', 'जुनून', 'फिर तेरी कहानी याद आई', 'सपने साजन के' जैसी कई फिल्मों में देखा गया। राहुल अब जिस फिल्म 'एलएसी- लिव द बैटल' में काम कर रहे हैं, इसमें उनके साथ टीवी के मशहूर कलाकार निशांत सिंह मलकानी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह कहानी इस साल जून के महीने में भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प पर आधारित है।

पढ़ें: इन सितारों की शादी के कार्ड थे सबसे महंगे, अंबानी ने तो न्योते के लिए भेजा था पूरा किट, कीमत थी इतने लाख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed