फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुमनामी की जिंदगी जी रहे अभिनेता को इस गलती का 27 साल बाद हो रहा पछतावा, शाहरुख से है कनेक्शन

Wed, 05 Feb 2020 12:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 05 Feb 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Rahul Roy Aashiqui actor reveals on Kapil Sharma Show that Shah Rukh Khan Darr was offered to him
शाहरुख खान, राहुल रॉय - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में अक्सर ऐसा होता रहता है कि किसी फिल्म के लिए कई सितारों से कॉन्टेक्ट किया जाता है। लेकिन कई बार ये सितारे फिल्म में काम करने से मना कर देते हैं। फिर जब कोई दूसरा अभिनेता या अभिनेत्री इस फिल्म के लिए हां कर देता है और फिल्म हिट हो जाती है तब इन्हें पछतावा भी होता है। कई बार ये पछतावा सालों बीत जाे के बाद बी बरकरार रहता है। ऐसा ही कुछ हुआ था आज से करीब 27 साल पहले एक अभिनेता के साथ, जिसका पछतावा उन्हें आज तक है। उन्होंने जिस फिल्म के लिए मना किया उस फिल्म ने शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग खान बना दिया।

Rahul Roy Aashiqui actor reveals on Kapil Sharma Show that Shah Rukh Khan Darr was offered to him
Rahul Roy - फोटो : file photo

ये अभिनेता है साल 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' फेम राहुल रॉय। राहुल ने खुद इस बात का खुलासा किया है। राहुल हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'आशिकी' के बारे में बात करते हुए बताया कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए। उन्होंने कहा, '6 महीने तक तो कोई काम नहीं मिला लेकिन इसके बाद मुझे लगभग 46 फिल्मों के ऑफर्स आए। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि किस फिल्म को लूं और किसे छोड़ दूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Iconic 30 years ... Aashiqui eternal love in #thekapilsharmashow. @kapilsharma . #RahulRoy #KapilSharma #30yearsofashiqui @nitinsingh.designer

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy) on

Rahul Roy Aashiqui actor reveals on Kapil Sharma Show that Shah Rukh Khan Darr was offered to him
rahul roy - फोटो : social media

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे याद है यश चोपड़ा जी ने मुझे एक कहानी सुनाने के लिए फोन किया था। मैं एक अन्य फिल्म में उस समय बिजी था इसलिए और किसी फिल्म को साइन नहीं कर सकता था। मेरी फिल्मों की शूटिंग चल रही थी और फिल्ममेकर्स मेरी डेट्स के लिए आपस में झगड़ रहे थे।' इसके बाद राहुल से पूछा गया कि वो फिल्म कौन सी थी और उनके बाद ये फिल्म किसके हाथ लगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Roy Aashiqui actor reveals on Kapil Sharma Show that Shah Rukh Khan Darr was offered to him
rahul roy - फोटो : social media

तब राहुल ने बताया कि, 'वो फिल्म डर थी जो बाद में शाहरुख खान को मिली और उसने शाहरुख का करियर बनाने में बहुत मदद की। उन्होंने फिल्म में जो राहुल का किरदार निभाया था वो मुझे दिमाग में रखकर लिखा गया था। मुझे आज भी बहुत अफसोस है कि मैं उस फिल्म को साइन नहीं कर पाया।' राहुल ने ये भी बताया कि उस समय फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना उनका खुद का फैसला था। जिसके लिए वो कभी शिकायत नहीं कर सकते।

विज्ञापन
Rahul Roy Aashiqui actor reveals on Kapil Sharma Show that Shah Rukh Khan Darr was offered to him
कपिल शर्मा शो पर आशिकी की स्टारकास्ट - फोटो : Social Media

बता दें कि साल 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' को रिलीज हुए 30 साल हो चुके हैं। इस फिल्म के 30 साल पूरे होने पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थी। इस दौरान फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता राहुल रॉय और अभिनेत्री अनू अग्रवाल के साथ ही दीपक तिजोरी भी पहुंचे थे। शो में सभी ने फिल्म से जुड़े कई अनुभव और किस्से याद किए।

पढ़ें: सोनम कपूर ने शेयर की सूरज की अनोखी तस्वीर, अमिताभ बच्चन ने कर दिया ये मजेदार कमेंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed