सब्सक्राइब करें

‘आशिकी’ फिल्म के इस सुपरहिट गाने ने 90 के दशक में मचाई थी धूम, असल में पाकिस्तानी गाने की है कॉपी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 20 Feb 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
Aashiqui song tu meri zindagi hai original from pakistani song by Tassawar Khanum
आशिकी फिल्म के गाने - फोटो : यूट्यूब

1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी तो आपको याद ही होगी। फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा इसमें दीपक तिजोरी भी थे। फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। आशिकी उस वक्त की बड़ी हिट फिल्मों में शुमार है। फिल्म के हिट होने का फायदा इससे जुड़े सभी लोगों को मिला था।

Aashiqui song tu meri zindagi hai original from pakistani song by Tassawar Khanum
आशिकी - फोटो : फाइल फोटो

फिल्म से राहुल रॉय और अनु अग्रवाल रातों रात स्टार बन गए थे। दोनों कलाकारों को उनकी पहली फिल्म की वजह से ही जाना जाता है। इसका हर एक गाना ना केवल 90 के दशक में सुना गया बल्कि आज के दौर में भी मेलोडियस माना जाता है।

Aashiqui song tu meri zindagi hai original from pakistani song by Tassawar Khanum
आशिकी - फोटो : फाइल फोटो

सभी गानों को नदीम श्रवण ने संगीतबद्ध किए थे। जबकि इसके गीत समीर ने लिखे। फिल्म के हिट होने में इसके गानों का अहम रोल था। करीब 30 लाख के बजट में बनीं आशिकी ने उस वक्त पांच करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म ने गायक कुमार सानू को भी अलग पहचान दी और वह बॉलीवुड के बड़े गायकों में से एक बन गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म का गाना तू मेरी जिंदगी है ओरिजिनल में एक पाकिस्तानी गाने से लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aashiqui song tu meri zindagi hai original from pakistani song by Tassawar Khanum
तस्व्वर खानुम - फोटो : यूट्यूब

1977 में पाकिस्तानी गायिका तस्व्वर खानुम ने तू मेरी जिंदगी है गाया था। ना केवल गाने का संगीत बल्कि इसके बोल भी मिलते जुलते हैं। फिल्म आशिकी में इस गाने को कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज दी थी। आशिकी के लिए नदीम श्रवण को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का अवॉर्ड दिया गया था।

विज्ञापन
Aashiqui song tu meri zindagi hai original from pakistani song by Tassawar Khanum
आशिकी - फोटो : फाइल फोटो

आशिकी का साउंडट्रैक एलबम म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा बिकने वाले एलबम में से है और इसके दो करोड़ यूनिट्स बिके थे। फिल्म के गानों ने इस कदर असर छोड़ा कि उसके बाद ऐसे गानों की डिमांड बढ़ गई जो सुनने में गजल से प्रेरित थे, जैसे दिल, साजन, फूल और कांटे, दीवाना। पहले गुलशन कुमार फिल्म आशिकी के सभी गानों को लेकर चाहत नाम से म्यूजिक एलबम बनाना चाहते थे। जब महेश भट्ट ने इसके गाने सुने तब उन्होंने इस पर फिल्म बनाने का निश्चय किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed