फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bobby Deol: अब नेगेटिव रोल की इमेज से अलग होना चाहते हैं बॉबी देओल, वेब सीरीज को एक्टर्स के लिए वरदान बताया

Sat, 01 Mar 2025 07:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 01 Mar 2025 07:30 PM IST
सार

इन दिनों बॉबी देओल वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह एक बाबा निराला का रोल निभा रहे हैं। सीरीज में यह एक नेगेटिव रोल है। इसके अलावा भी कई फिल्मों में बॉबी देओल नेगेटिव, विलेन के रोल करके पॉपुलर हो चुके हैं। लेकिन अब वह इस इमेज से बाहर आना चाहते हैं।

विज्ञापन
Aashram Web Series Actor Bobby Deol On Playing Villain Roles Want To Break Away From This Image
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में एक्टर बॉबी देओल ने बताया कि फिल्म ‘एनिमल’, ‘कंगुवा’ और वेब सीरीज ‘आश्रम’ में निभाए गए विलेन के रोल के कारण उन्हें नेगेटिव रोल ही ऑफर हो रहे हैं। लेकिन अब वह नए किरदारों को निभाना चाहते हैं। 


 
Aashram Web Series Actor Bobby Deol On Playing Villain Roles Want To Break Away From This Image
वेब सीरीज 'आश्रम' में बॉबी देओल के साथ चंदन रॉय सान्याल - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamroysanyal

बॉबी बोले टाइपकास्ट हो गया हूं 
वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ के दो पार्ट में निराला बाबा के रोल में बॉबी देओल फिर से छा गए हैं। हाल ही में पीटीआई से की गई बातचीत में बॉबी देओल कहते हैं, ‘ सीरीज ‘आश्रम’ ने मेरी जिंदगी बदल दी, लोगों ने मुझे एक अलग नजरिए से देखा। दर्शक सोचते हैं कि बॉबी देओल एक विलेन का रोल भी अच्छे से निभा सकता है। लेकिन अब फिर से मैं इस तरह के रोल में टाइपकास्ट हो रहा हूं। मैं इस इमेज से बाहर निकलना चाहता हूं। 

Aashram Web Series Actor Bobby Deol On Playing Villain Roles Want To Break Away From This Image
बॉबी देओल - फोटो : PTI
आसान नहीं रहा नेगेटिव रोल निभाना 
बॉबी देओल आगे कहते हैं, ‘मैं अभी जो नेगेटिव रोल निभा रहा हूं, वे मेरे कंफर्ट जोन से बाहर हैं। शुरू में मुझे शर्म आती थी। इस बात को लेकर थोड़ी हिचकिचाहट होती है कि दूसरे आपके काम पर कैसा रिएक्शन देंगे। लेकिन मुझे नेगेटिव रोल निभाने पर पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिला।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aashram Web Series Actor Bobby Deol On Playing Villain Roles Want To Break Away From This Image
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
लॉर्ड बॉबी टैग पर बात की 
ऑडियंस ने बॉबी देओल को लॉर्ड बॉबी का टैग दिया है, इस पर वह क्या साेचते हैं। बॉबी कहते हैं, ‘पहले ये सब सोशल मीडिया पर मजाक के तौर पर शुरू हुआ, लेकिन आगे चलकर दर्शक इसके जरिए अपना प्यार जताने लगे। इस तरह से वे मेरी मेहनत को सराहते हैं।’ 
विज्ञापन
Aashram Web Series Actor Bobby Deol On Playing Villain Roles Want To Break Away From This Image
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी को वरदान बताया 
बॉबी देओल के करियर में बड़ा बदलाव वेब सीरीज ‘आश्रम’ में काम करके ही आया था। ऐसे में वह ओटीटी प्लेटफॉर्म की तारीफ करते हैं। बॉबी कहते हैं, ‘मैं उम्र के उस मुकाम पर हूं, जहां मुझे लीड रोल निभाने की टेंशन नहीं है। साथ ही मेरा मानना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म एक्टर्स के लिए एक वरदान है।’  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed