सब्सक्राइब करें

Aayush Arpita Diwali Bash: सलमान की बहन अर्पिता ने रखी भव्य पार्टी, भाई और किंग खान समेत ये सितारे हुए शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Nov 2023 09:54 AM IST
विज्ञापन
Aayush Arpita Diwali Bash: Shahrukh Salman Khan Ilulia Vantu Karisma Kapoor Shilpa Shetty Raj Kundra Arrived
अर्पिता खान की दिवाली पार्टी में जुटे सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

रविवार को देशभर में रोशनी का पर्व दिवाली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड में भी खूब रौनक देखने को मिले। त्योहार से कई दिन पहले से ही पार्टी और जश्न का सिलसिला शुरू हो चुका था। पहले मनीष मल्होत्रा ने पार्टी रखी, फिर रमेश तौरानी और सारा अली खान ने। दिवाली के मौके पर रविवार की रात सलमान खान के बहन-बहनोई आयुष शर्मा और अर्पिता ने पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर सलमान खान और शाहरुख खान दमदार लुक में दिखे। उनके अलावा कई और सितारे भी जश्न में शामिल हुए। 

Aayush Arpita Diwali Bash: Shahrukh Salman Khan Ilulia Vantu Karisma Kapoor Shilpa Shetty Raj Kundra Arrived
सलमान खान-शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

रविवार का दिन सलमान खान के लिए बेहद खास रहा। इस दिन उनकी फिल्म 'टाइगर 3' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। वहीं, दिवाली के मौके पर अभिनेता ने अपनी बहन के घर रखी गई पार्टी में खास अंदाज में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए। ब्लैक शर्ट और ट्राउजर में सलमान खान काफी शानदार लगे। किंग खान भी इस पार्टी में आए। उन्होंने भव्य अंदाज में एंट्री ली, लेकिन उन्होंने पैपराजी से दूरी बरती। कार से उतरकर वह सीधे अंदर चले गए।

Aayush Arpita Diwali Bash: Shahrukh Salman Khan Ilulia Vantu Karisma Kapoor Shilpa Shetty Raj Kundra Arrived
अर्पिता खान की दिवाली पार्टी में जुटे सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस पार्टी में सई मांजरेकर भी शामिल हुईं। वह अपने माता-पिता के साथ पार्टी में पहुंचीं। उनके अलावा हुमा कुरैशी भी इस पार्टी में शानदार लुक में नजर आईं। सई और हुमा ने फोटोग्राफर्स को खूब पोज दिए। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी ट्रेडिशनल ड्रेस में अर्पिता की पार्टी में शामिल हुईं। अंशुला ने अपनी क्यूटनेस से पूरी महफिल लूट ली।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने दिवाली पर 'जलसा' में की पूजा-अर्चना, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस को दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Aayush Arpita Diwali Bash: Shahrukh Salman Khan Ilulia Vantu Karisma Kapoor Shilpa Shetty Raj Kundra Arrived
अर्पिता खान की दिवाली पार्टी में जुटे सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

इन दिनों बी-टाउन की हर पार्टी में ओरी जरूर शामिल होते हैं। इस पार्टी से भला वह कैसे दूर रह सकते थे? अर्पिता और आयुष के दिवाली बैश में भी ओरी ने उपस्थिति दर्ज कराई और हंसते-मुस्कुराते हुए तस्वीरें क्लिक कराईं। ओरी के अलावा शमिता शेट्टी, डेविड धवन, रकुल प्रीत सिंह भी इस पार्टी में शिरकत करने पहुंचे और सभी ने खूब तस्वीरें क्लिक कराईं।
Sunday Box Office: ओपनिंग डे पर 'टाइगर 3' ने 'भारत' और 'गदर 2' को दी पटखनी, बेदम हुई '12वीं फेल'!

विज्ञापन
Aayush Arpita Diwali Bash: Shahrukh Salman Khan Ilulia Vantu Karisma Kapoor Shilpa Shetty Raj Kundra Arrived
अर्पिता खान की दिवाली पार्टी में जुटे सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अर्पिता खान की दिवाली पार्टी में करिश्मा कपूर ने भी शानदार अंदाज में शिरकत की। इसके अलावा हुमा कुरैशी भी पार्टी में आईं। अभिनेता चंकी पांडे भी पार्टी में भावना पांडे के साथ नजर आए। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी खूबसूरत अंदाज में पार्टी में नजर आईं। 
Bipasha Basu: बिपाशा-करण ने मालदीव में मनाया बेटी देवी का पहला जन्मदिन, दिवाली पूजा की दिखाई झलक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed