{"_id":"5b87b4fa42c79217f35da5b8","slug":"aayush-sharma-loveratri-song-tera-hua-released-with-warina-hussain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतिफ असलम की आवाज में 'लवरात्रि' का ‘तेरा हुआ’ गाना रिलीज, रोमांटिक अंदाज में नजर आए आयुष शर्मा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आतिफ असलम की आवाज में 'लवरात्रि' का ‘तेरा हुआ’ गाना रिलीज, रोमांटिक अंदाज में नजर आए आयुष शर्मा
Thu, 30 Aug 2018 04:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा जल्द ही फिल्म 'लवरात्रि' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ इस फिल्म का ट्रेलर, 'चोगाड़ा' और ‘अख लड जावे’ गाना दर्शकों का काफी पसंद आया है। अब फिल्म का एक और नया गाना रिलीज हो गया है। 'लवरात्रि' के इस गाने का नाम ‘तेरा हुआ’ है। इस रोमांटिक गाने को मशहूर पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। गाने के बोल मनोज मुंतासिर ने शब्बीर अहमद और अराफात महमूद की मदद से लिखा है। साथ ही ‘तेरा हुआ’ को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है।
गाने के इस वीडियो को एक्टर सलमान खान ने ट्विट भी किया है। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा- 'ये लो आ गया 'लवरात्रि' का नाया गाना, बहुत रोमांटिक!'। बात करें ‘तेरा हुआ’ गाने के वीडियो की तो इस गाने में आयुष शर्मा के साथ फिल्म की हीरोइन वरिना हुसैन की बेहतरीन कैमेस्ट्री देखने को मिल रह है। वहीं यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
2 of 2
आपको बता दें कि फिल्म 'लवरात्रि' से जुड़ी अन्य चीजों की तो इसमें सलमान खान का कैमियो भी होगा । साथ ही अरबाज और सोहेल खान ने पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है । इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है । फिल्म को अभिराज मीनावाला डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले ईद के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म 'लवरात्रि' से आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। सलमान खान के प्रोड्क्शन के बैनर तले इस फिल्म को बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।